How to get rid of cockroaches: किचन से कॉकरोच भगाने का फ्री वाला तरीका! फिर दोबारा कभी नहीं आएंगे कभी

किचन और बाथरूम में डेरा जमाए कॉकरोच अब आपकी टेंशन नहीं बढ़ाएंगे. बिना किसी महंगे पेस्ट कंट्रोल के, आप घर में मौजूद कुछ आसान चीजों और सही आदतों से इन जिद्दी कीड़ों को हमेशा के लिए बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं. जानिए इन्हें जड़ से खत्म करने के कुछ अचूक तरीके.

Advertisement
कॉकरोच भगाने में घरेलू नुस्खे भी काम आते हैं. (Photo: ITG) कॉकरोच भगाने में घरेलू नुस्खे भी काम आते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:59 PM IST

How to Get rid of cockroaches: किचन के फर्श और काउंटर पर इधर-उधर भागते कॉकरोच देखने से ही रोंगटे खड़े कर देता है. ये कीड़े न सिर्फ देखने में गंदे लगते हैं बल्कि अपने साथ हानिकारक बैक्टीरिया और एलर्जी फैलाने वाली गंदगी भी साथ में लाते हैं जो आपकी हेल्थ और घर की स्वच्छता के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं. बहुत से लोग बाजार के महंगे स्प्रे और केमिकल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ समय बाद ये कीड़े वापस लौट आते हैं. कॉकरोच को घर से दूर रखने का सबसे बेहतरीन तरीका है उनके छिपने के ठिकानों और खाने के सोर्स को खत्म करना. हालांकि इनसे छुटकारा पाना मुश्किल लग सकता है लेकिन सही तरीके आप इन्हें हमेशा के लिए भगा सकते हैं. तो आइए कॉकरोच भगाने के तरीके देख लीजिए.

Advertisement

सीलन और दरार करें बंद

आरएसी वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, कॉकरोच को पनपने के लिए नमी और अंधेरी जगहों की जरूरत होती है इसलिए घर के पाइपों में लीकेज और सिंक के नीचे की नमी उन्हें अट्रैक्ट करती है. अगर आप अपने घर की नालियों को रात में ढक कर रखें और दीवारों की दरारों को सीमेंट या पुट्टी से भर दें. ऐसा करने से कॉकरोच आने के रास्ते बंद हो जाएंगे. सूखी और साफ जगह पर कॉकरोच टिकना पसंद नहीं करते.

सफाई का रखें ध्यान

न्यूयॉर्क स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ की सलाह है कि किचन काउंटर पर पड़े खाने के दाने और जूठे बर्तन कॉकरोच के लिए किसी दावत से कम नहीं हैं. इसके साथ ही खाना हमेशा एयरटाइट डिब्बों में रखें और कचरे के डिब्बे को रोजाना खाली करें. कॉकरोच गंदी जगहों से होकर ही घर में एंट्री करते हैं इसलिए फर्श पर पोछा लगाते समय कीटाणुनाशक का इस्तेमाल करें.

Advertisement

घरेलू नुस्खे भी आजमाएं

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के एक्सपर्ट्स (Ipm.ucanr.edu) का कहना है कि अगर आप केमिकल से बचना चाहते हैं तो बोरिक एसिड और चीनी का मिश्रण एक रामबाण इलाज है. दरअसल, बोरिक एसिड कॉकरोच के बाहरी त्वचा को सुखाने लगता है जिससे वो खत्म हो जाते हैं. इसके अलावा बेकिंग सोडा और चीनी का घोल भी इनके खात्मे के लिए उपयोग किया जा सकता है. इसे उन जगहों पर छिड़कें जहां कॉकरोच सबसे ज्यादा दिखाई देते हैं.

फैले हुए भोजन को साफ करें

कॉकरोच को दूर रखने के लिए यह जरूरी है कि उन्हें घर में कुछ भी खाने को न मिले. सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC.gov) के अनुसार, पालतू जानवरों के खाने के कटोरे को रात में खुला न छोड़ें. किचन की शेल्फ और ओवन के पीछे जमी चिकनाई को हफ्ते में एक बार जरूर साफ करें. जब उन्हें भोजन और पानी नहीं मिलेगा, तो वे खुद-ब-खुद आपके घर से दूसरे ठिकानों की तलाश में बाहर निकल जाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement