How to Make Dahi Chaat: न पिचकेंगे और न टूटेंगे, इस ट्रिक से बनाएं परफेक्ट दही-भल्ले, फूलेंगे गुब्बारे की तरह

How to Make Dahi Chaat: अगर आप भी घर पर दही भल्ले चाट नहीं बना पाते हैं तो यहां हम आपको इसकी आसान रेसिपी बता रहे है जिससे आप भी घर पर परफेक्ट दही भल्ले बना सकते हैं.

Advertisement
ऐसे बनाएं फूले-फूले दही भल्ले (Photo: Adobe) ऐसे बनाएं फूले-फूले दही भल्ले (Photo: Adobe)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:12 PM IST

दही-भल्ले भारतीय त्योहारों और खास मौकों की सबसे पसंदीदा डिश है. लेकिन गर्मियों में इसे लोग अक्सर बनाना पसंद करते हैं. खट्टी-मीठी चटनी और ठंडे-ठंडे दही में डूबे दही भल्ले खाने में बेहद स्वादिष्ट लगते हैं जिसकी वजह से इसे बच्चे और बुजुर्ग भी पसंद करते हैं. लेकिन अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनके भल्ले या तो अंदर से सख्त रह जाते हैं या फिर पानी में डालते ही टूटने लगते हैं. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी मैजिक ट्रिक जिससे आपके भल्ले न केवल गुब्बारे की तरह फूलेंगे बल्कि इतने नरम बनेंगे कि चम्मच लगाते ही मक्खन की तरह कट जाएंगे.

Advertisement

परफेक्ट दही-भल्ला के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें
दाल: 1 कप धुली हुई उड़द दाल, 1/4 कप मूंग दाल.

मसाले: हींग, अदरक, हरी मिर्च, नमक.

तलने के लिए: तेल.

दही मिश्रण: गाढ़ा दही, पिसी चीनी, काला नमक.

बनाने का तरीका

दालों को अच्छी तरह धोकर 5-6 घंटे के लिए भिगो दें.

कम से कम पानी का उपयोग करके दाल को दरदरा पीस लें.

पिसी हुई दाल को एक ही दिशा में 10-12 मिनट तक तब तक फेंटें जब तक वह हल्की और हवादार न हो जाए. इसे चेक करने के लिए पानी के गिलास में थोड़ी सी दाल डालें; अगर वह तैरने लगे, तो बैटर तैयार है.

मध्यम आंच पर गरम तेल में भल्लों को सुनहरा होने तक तलें.

तलने के तुरंत बाद भल्लों को गुनगुने नमक और हींग वाले पानी में 20 मिनट के लिए डाल दें.

Advertisement

पानी निचोड़कर भल्लों पर ठंडा मीठा दही, हरी चटनी, इमली की चटनी और मसाला डालकर सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement