How to Make Varan Bhat: रोज वही दाल खाकर हो गए बोर? लंच में बनाएं हींग और घी के तड़के वाला महाराष्ट्र का वरण भात, स्वाद ऐसा कि लोग पूछेंगे रेसिपी

How to Make Varan Bhat: अगर आप भी हमेशा एक ही तरह से दाल-चावल बनाते आए हैं तो फिर आपको महाराष्ट्र का फेमस वरण भात जरूर ट्राई करना चाहिए. यह दाल चावल ही है लेकिन अलग स्टाइल का. यहां हम आपको इसकी रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
वरण भात (Photo: ITG) वरण भात (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:09 PM IST

भारत के हर राज्य में दाल-चावल खाने का अपना एक अलग और अनोखा अंदाज है. उत्तर भारत में जहां फ्राई दाल और जीरा राइस पसंद किया जाता है, वहीं महाराष्ट्र में वरण भात का नाम सुनते ही हर महाराष्ट्रीयन के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. वरण भात को महाराष्ट्र का सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा कम्फर्ट फूड माना जाता है. वरण का मतलब होता है अरहर की गाढ़ी और दाल और भात का मतलब होता है उबले हुए सादे चावल.

Advertisement

यह डिश जितनी बनाने में आसान है, खाने में उतनी ही हल्की और लाजवाब होती है. महाराष्ट्र में गणेश उत्सव और कई शुभ अवसरों पर बप्पा को इसका भोग भी लगाया जाता है. कम मसालों, हींग की सोंधी खुशबू और शुद्ध घी से सराबोर यह वरण भात गर्मियों के दिनों में पेट के लिए बेहद हल्का होता है. अगर आपने अभी तक इसका स्वाद नहीं चखा है तो यहां हम आपको इसकी आसान रेसिपी बता रहे हैं.

वरण भात के लिए सामग्री
दाल (वरण) के लिए: 1 कप अरहर (तुअर) दाल, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चुटकी हींग, स्वाद अनुसार नमक, 1 चम्मच शुद्ध देसी घी, और बारीक कटा हरा धनिया

चावल (भात) के लिए: 1 कप कोलम या बासमती चावल, पानी और थोड़ा सा नमक

नींबू और देसी घी.

बनाने का तरीका
सबसे पहले अरहर की दाल को अच्छी तरह धोकर 15-20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद कुकर में दाल, ढाई कप पानी, हल्दी, हींग, नमक और एक छोटा चम्मच घी भी डाल दें ताकि दाल उबलकर बाहर न आए. अब 3 से 4 सीटी आने तक अच्छी तरह पका लें.

Advertisement

कुकर का प्रेशर निकलने के बाद दाल को मथनी या चमचे की मदद से अच्छी तरह मथ लें ताकि दाल एकदम स्मूद और मलाईदार हो जाए. ध्यान रहे कि पारंपरिक वरण में अलग से प्याज, टमाटर या लहसुन का तड़का नहीं लगाया जाता है. हींग और हल्दी का सादा स्वाद ही इसकी खासियत है.

चावल को अच्छी तरह धोकर कुकर या पतीले में पानी और हल्का सा नमक डालकर एकदम सॉफ्ट खिला-खिला उबाल लें.

अब आखिर में एक थाली या कटोरी में गरमा-गरम भात निकालें. उसके बीच में थोड़ी जगह बनाकर गाढ़ा और गरमा-गरम वरण डालें. ऊपर से एक से दो चम्मच देसी घी डालें और बारीक कटे धनिये से सजाएं. साथ में नींबू निचोड़कर गरमा-गरम सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement