How to Make Cutlets from Leftover Dal: कूड़े में न फेंके रात की बची दाल, नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स, वाहवाही करेंगी सास और बच्चे

How to Make Cutlets from Leftover Dal: अगर आपके घर में भी रात को दाल बच जाती है और आपके पास उसे सुबह फेंकने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं होता तो यहां हम आपको रात की दाल से टेस्टी कटलेट्स बनाने की रेसिपी बता रहे हैं. ये बनने में आसान है और खाने में भी बहुत टेस्टी लगती है.

Advertisement
रात की दाल से बनाएं टेस्टी कटलेट्स (Photo: ITG) रात की दाल से बनाएं टेस्टी कटलेट्स (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:49 PM IST

How to Make Cutlets from Leftover Dal: अक्सर रात के खाने में दाल बच जाती है जिसे अगले दिन कोई खाना पसंद नहीं करता. लेकिन इसे फेंकने के बजाय आप इससे एक ऐसा शानदार नाश्ता तैयार कर सकते हैं जिसे देखकर बच्चे तो क्या बड़े भी टूट पड़ेंगे. बची हुई दाल से बने दाल कटलेट न केवल प्रोटीन से भरपूर होते हैं बल्कि बाहर से कुरकुरे और अंदर से बेहद नरम होते हैं. यह एक बेहतरीन जीरो वेस्ट रेसिपी है जो आपके बचे हुए खाने को बहुत यूजफुल बना सकती है.
 

Advertisement

कटलेट्स के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें
1 कप बची हुई गाढ़ी दाल (मूंग, मसूर या अरहर)

2 मध्यम उबले हुए आलू (मैश किए हुए)

1/2 कप ब्रेड क्रम्ब्स या सूजी (कुरकुरेपन के लिए)

1 बारीक कटा प्याज

2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

1/2 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट

थोड़ा सा हरा धनिया

मसाले: आधा चम्मच चाट मसाला, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार

तेल (तलने के लिए)

कैसे बनाएं क्रिस्पी दाल कटलेट 

एक बड़े बाउल में बची हुई दाल लें. अगर दाल पतली है तो उसे थोड़ी देर कढ़ाई में पकाकर सुखा लें. अब इसमें मैश किए हुए आलू, प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट और सारे सूखे मसाले मिलाएं.

अगर दाल ज्यादा पतली हो तो उसमें थोड़ा भुना हुआ बेसन मिला दें. इससे बाइंडिंग भी अच्छी होगी और स्वाद भी सोंधा आएगा.

Advertisement

मिश्रण में 2-3 चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स या पोहा पाउडर डालें ताकि कटलेट आसानी से बन सकें. इसे आटे की तरह गूंथ लें.

अब हथेलियों पर थोड़ा तेल लगाएं और मिश्रण से छोटे-छोटे कबाब या कटलेट की शेप तैयार करें.

तैयार कटलेट्स को बचे हुए ब्रेड क्रम्ब्स या सूजी में अच्छी तरह लपेटें.

एक पैन में तेल गरम करें और कटलेट्स को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक शैलो फ्राई करें.

गरमा-गरम दाल कटलेट को हरी चटनी या टोमेटो केचप के साथ परोसें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement