Soft Roti Tips: घंटों रुमाल जैसी मुलायम रहेंगी रोटियां, बस आटा गूंथते समय पानी में मिला दें ये एक खास चीज

Soft Roti Tips: अक्सर टिफिन में रोटियां सख्त और सूखी हो जाती हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको रोटियों को घंटों तक रुई जैसा मुलायम और फ्रेश बनाए रखने के लिए 6 आसान और असरदार टिप्स बताने वाले हैं. इनकी मदद से आपकी रोटियां लंबे समय तक फ्रेश बनी रहेंगी.

Advertisement
रोटी को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए उस पर गैस से उतरते ही घी या मक्खन लगा दें. (Photo: ITG) रोटी को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए उस पर गैस से उतरते ही घी या मक्खन लगा दें. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:00 PM IST

गरम-गरम, तवे से उतरी हुई फूली-फूली रोटियां और उन पर लगे देसी घी की महक ही भूख बढ़ा देती है. लेकिन जो रोटियां तवे से उतरते ही फूली-फूली रहती हैं, वहीं डिब्बे में रखे-रखे कुछ ही घंटों में पापड़ जैसी सख्त या रबर जैसी खिंचने लगती हैं. अक्सर जब आप टिफिन खोलते हैं, तो रोटियां सूखी और सख्त मिलती हैं, जो खाने का सारा मजा किरकिरा कर देती हैं. कुछ लोग तो इस वजह से रोटी खाते भी नहीं है.

Advertisement

क्या आप भी इस बात से परेशान हैं कि आपकी मेहनत से बनाई गई रोटियां लंच टाइम तक सूखी और सख्त हो जाती हैं? अगर हां, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. रोटियों को रुई जैसा मुलायम बनाए रखने में किसी तरह का कोई रॉकेट साइंस नहीं लगता है. आप कुछ आसान मगर बेहद असरदार ट्रिक्स की मदद से अपनी रोटियों को घंटों तक सॉफ्ट बनाए रख सकते हैं. चलिए जानते हैं उन 6 ट्रिक्स के बारे में, जिनकी मदद से सुबह की बनी रोटी रात तक वैसी ही सॉफ्ट बनी रहेगी.

1. उबलते पानी से आटा गूंथें: ज्यादातर लोग आटा गूंथने के लिए नल का पानी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि रोटी लंबे समय तक सॉफ्ट रहें तो आटा गर्म या हल्के उबलते पानी से गूंथना चाहिए. इससे आटे का स्टार्च थोड़ा पक जाता है, जिससे आचा ज्यादा मुलायम बनता है. इससे रोटी के अंदर नमी लंबे समय तक बनी रहती है और वो जल्दी नहीं सूखती है. 

Advertisement

2. दूध या मलाई मिलाने का देसी तरीका: अगर आप रोटियों को और ज्यादा सॉफ्ट बनाना चाहते हैं, तो आप सिर्फ पानी की जगह थोड़ा गुनगुना दूध या 1 चम्मच मलाई मिलाकर आटा गूंथ सकते हैं. दूध का फैट आटे को सूखने से बचाता है और उसे मुलायम बनाए रखता है.

3. 20–30 मिनट का रेस्ट बहुत जरूरी: आटा गूंथते ही रोटी बेलना बहुत ही आम बात है, लेकिन इससे रोटी सख्त और सूखी होने का खतरा बना रहता है. दरअसल, आटा गूंथते ही उसमें मौजूद ग्लूटेन टाइट रहता है और रोटियां सख्त बन सकती हैं. इसलिए आटे को कम से कम 20–30 मिनट के लिए ढककर जरूर रखें. 

4. तेज आंच पर जल्दी पकाएं: रोटी को कभी भी धीमी आंच पर नहीं पकाना चाहिए. इससे उसकी नमी निकल जाती है और रोटी सूखकर पापड़ जैसी हो सकती है. रोटी बनाने का सही तरीका तेज आंच पर पकाना है और रोटी को जल्दी-जल्दी सेकना है. जब रोटी तेज आंच पर फूलती है, तो उसके अंदर की भाप सील हो जाती है. यही भाप रोटी को अंदर से मुलायम बनाए रखती है.

5. तुरंत घी या मक्खन लगाएं:  रोटी जैसे ही तवे से उतरे, उस पर तुरंत हल्का घी या मक्खन लगा दें. ये एक पतली परत बनाता है जो रोटी की नमी को बाहर निकलने से रोकती है.  

Advertisement

6. सही तरीके से स्टोर करें: आटा गूंथने और सेकने के साथ ही रोटी को सही तरह से स्टोर करना भी जरूरी है. अच्छी रोटी भी गलत तरीके से रखने पर खराब हो सकती है. इसलिए डिब्बे में रखने से पहले उसमें एक साफ कॉटन कपड़ा या पेपर टॉवल जरूर बिछाएं.
गरम रोटी को सीधे स्टील के बर्तन पर रखने से नीचे वाली रोटियां गीली और ऊपर वाली सूखी हो जाती हैं. कपड़ा एक्स्ट्रा भाप सोख लेता है, जिससे रोटियां लंबे समय तक सॉफ्ट और फ्रेश रहती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement