How To Get Rid Of Cockroach: गर्मी और बरसात के मौसम में घरों के अंदर चूहें, कॉकरोच और कीड़े-मकोड़े आने लगते हैं. खासकर रसोई में कॉकरोच की समस्या बढ़ जाती है, सिंक के आसपास और नम जगहों पर ये तेजी से पनपते हैं. कॉकरोच न सिर्फ खाने-पीने की चीजों को खराब करते हैं, बल्कि कई तरह के बैक्टीरिया और जर्म्स भी फैलाते हैं.
कॉकरोच अपने साथ कई तरह के बैक्टीरिया लेकर आते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग, डायरिया और एलर्जी जैसी बीमारियां हो सकती हैं. ऐसे में लोग इनको घर से दूर करने के लिए महंगे केमिकल स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय हैं. इन आसान देसी तरीकों की मदद से आप कॉकरोचों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं.
तेजपत्ता: रसोई में खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाले तेजपत्ते की खुशबू कॉकरोचों को बिल्कुल पसंद नहीं आती है. इसके लिए तेजपत्तों को हल्का सा कुचलकर उन जगहों पर रख दें जहां कॉकरोच सबसे ज्यादा दिखाई देते हैं. जैसे कि किचन कैबिनेट, सिंक के नीचे और स्टोर रूम. इसकी महक से कॉकरोच दूर रहने लगते हैं.
बेकिंग सोडा और चीनी: तेजपत्ते के अलावा रसोई में मौजूद बेकिंग सोडा भी आपके के लिए काफी कारगार साबित हो सकता है. कॉकरोचों से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा और चीनी का मिक्सर भी काफी असरदार माना जाता है. इन दोनों को ही बराबर मात्रा में मिलाकर उन जगहों पर छिड़क दें, जहां कॉकरोच आते हैं.
चीनी खाने कॉकरोज आते हैं और बेकिंग सोडा उनके पेट में जाते ही गैस बनाता है और उनके डाइजेस्टिव सिस्टम को ब्लॉक कर देता है. इस बात का ध्यान रखें कि इस पाउडर को ऐसी जगह पर ही छिड़कें जहां नमी न हो, क्योंकि पानी या सीलन मिलने पर चीनी और सोडा पिघलकर चिपक जाएंगे और कॉकरोच इसे खा नहीं पाएंगे.
फर्श पर सीधा छिड़कने के बजाय आप इसे छोटे-छोटे प्लास्टिक के ढक्कनों या कागज के टुकड़ों पर रखकर अलमारी के कोनों, सिंक के नीचे और फ्रिज के पीछे रख सकते हैं. इससे सफाई करने में आसानी होती है.
नीम का तेल: नीम में प्राकृतिक कीटनाशक गुण पाए जाते हैं. एक स्प्रे बोतल में पानी और कुछ बूंदें नीम के तेल की मिलाकर किचन, दरवाजों के कोनों पर छिड़काव कर दें. इससे कॉकरोच दूर रहने लगते हैं और घर में ताजगी भी बनी रहती है. इसके अलावा आप नींबू का रस भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
कॉकरोचों से छुटकारा पाने के लिए हमेशा घर की नियमित सफाई करनी चाहिए. क्योंकि घर के अंदर और रसोई में गंदगी होती है, उतनी जल्दी कॉकरोज और चूहे घर के अंदर एंट्री लेते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क