Tips to cut onion: प्याज काटते हुए नौ-नौ मन निकलते हैं आंसू, इस ट्रिक से नहीं होगी जलन

प्याज काटते समय आंखों से आंसू आना एक ऐसी समस्या है जिससे हर कोई परेशान रहता है. दरअसल प्याज में मौजूद सिन-प्रोपैनथियल-एस-ऑक्साइड गैस हवा के जरिए हमारी आंखों तक पहुंचती है, जिससे जलन और आंसू पैदा होते हैं.

Advertisement
प्याज काटते हुए अब नहीं निकेलेंगे आंसू (Photo: ITG) प्याज काटते हुए अब नहीं निकेलेंगे आंसू (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:52 PM IST

किचन में सब्जी की तैयारी शुरू होते ही सबसे बड़ा टास्क होता है प्याज काटना. जैसे ही चाकू प्याज पर चलता है, आंखों से आंसुओं की धारा बहने लगती है और जलन होने लगती है. यह न सिर्फ इरिटेटिंग होता है बल्कि काम की रफ्तार को भी धीमा कर देता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्याज का यह हमला कुछ साधारण किचन हैक्स की मदद से रोका जा सकता है. अगर आप सही तकनीक और ट्रिक्स अपनाएं तो आप बिना एक भी आंसू बहाए ढेर सारा प्याज मिनटों में काट सकते हैं.

Advertisement

प्याज काटते हुए क्यों निकलते हैं आंसू

प्याज काटते समय आंखों से आंसू आना एक बेहद आम समस्या है जिससे लगभग हर किसी को जूझना पड़ता है. दरअसल इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण है. जब हम प्याज काटते हैं तो इसमें मौजूद 'सिन-प्रोपैनथियल-एस-ऑक्साइड' (Syn-propanethial-S-oxide) नामक गैस बाहर निकलती है. यह गैस हवा के संपर्क में आते ही हमारी आंखों तक पहुंच जाती है और जैसे ही यह आंखों की नमी से मिलती है, ये हल्की जलन पैदा करती है. इसी जलन को कम करने के लिए हमारी टियर ग्लैंड्स सक्रिय हो जाती हैं, जिससे आंखों से पानी या आंसू निकलने लगते हैं.

रोने से बचना है तो अपनाएं ये तरीके
फ्रीजर का इस्तेमाल: प्याज काटने से 10-15 मिनट पहले उसे फ्रीजर में रख दें. ठंडा होने पर प्याज में मौजूद एंजाइम हवा में कम फैलते हैं, जिससे आंखों में जलन नहीं होती.

Advertisement

पानी में भिगोकर रखें: प्याज के छिलके उतारकर उसे दो हिस्सों में काट लें और 5 मिनट के लिए ठंडे पानी में डुबोकर रख दें. पानी प्याज की तीखी गैस को सोख लेता है.

तेज चाकू का इस्तेमाल करें: हमेशा तेज धार वाले चाकू का उपयोग करें. कम धार वाला चाकू प्याज की कोशिकाओं को कुचलता है जिससे अधिक गैस निकलती है जबकि तेज चाकू सफाई से काटता है.

विनेगर (सिरका) लगाएं: चॉपिंग बोर्ड पर थोड़ा सा सिरका छिड़क दें. सिरका प्याज से निकलने वाली गैस को बेअसर करने में मदद करता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement