Fruit Raita in summer: न चीनी और न गुड़, इस ट्रिक से बनाएं ठंडा-ठंडा फ्रूट रायता, लोग पूछेंगे रेसिपी

तपती गर्मी में जब कुछ ठंडा और रिफ्रेशिंग खाने का मन हो तो फ्रूट रायता से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता. यह न केवल स्वाद में बेमिसाल है बल्कि सेहत का खजाना भी है.

Advertisement
ऐसे बनाएं टेस्टी फ्रूट रायता (Photo: ITG) ऐसे बनाएं टेस्टी फ्रूट रायता (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:16 PM IST

चिलचिलाती धूप और उमस भरे मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए फ्रूट रायता एक परफेक्ट समर डिश है. दही की ठंडक और ताजे फलों के विटामिन्स का यह मेल एक बेहतरीन प्रोबायोटिक डाइट बनाता है जो आपके डाइजेशन को सुधारने के साथ-साथ तुरंत एनर्जी भी देता है. अगर आप गर्मी में कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो हल्का भी हो और पोषण से भरपूर भी तो फ्रूट रायते की यह रेसिपी खास आपके लिए है.

Advertisement

खास बात है कि इसे आप डेजर्ट के तौर पर भी खाने के आखिर में खा सकते हैं क्योंकि इसमें फलों की प्राकृतिक मिठास होती है. अगर आपको नमकीन रायता खाना है तो इसमें नमक और मसाले मिलाएं, वहीं अगर डेजर्ट के तौर पर खाना है तो गुड़, चीनी, खांड या खजूर का पेस्ट भी मिला सकते हैं.

फ्रूट रायता की रेसिपी 
ताजा दही: 2 कप (अच्छी तरह फेंटा हुआ)

बारीक कटे फल: 1 कप (सेब, अनार, केला, अंगूर, आम)

चीनी या शहद: 1-2 चम्मच (स्वादानुसार)

काला नमक: एक चुटकी

भुना जीरा पाउडर: आधा चम्मच

पुदीना पत्तियां: सजाने के लिए

बनाने का तरीका

सबसे पहले एक बड़े बाउल में दही लें और उसे तब तक फेंटें जब तक वह स्मूद न हो जाए.

अब इसमें चीनी/शहद, काला नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.

Advertisement

मिश्रण में कटे हुए फल डालें और हल्के हाथ से मिक्स करें.

इसे 30 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.

ऊपर से अनार के दाने और ताजी पुदीना पत्तियों से गार्निश कर ठंडा-ठंडा सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement