भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर कुलदीप यादव शादी के बंधन में बंध गए हैं. कुलदीप ने वंशिका सिंह के साथ मसूरी में धूमधाम से शादी रचाई. उनकी हल्दी, संगीत और शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इस शादी में क्रिकेट और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों के साथ-साथ आध्यात्मिक जगत से भी कई नाम शामिल हुए. जाने-मामने कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जिन्हें लोग बाबा बागेश्वर के नाम से जानते हैं, भी इस शादी में शामिल हुए. उनकी मौजूदगी ने इस शादी को और भी खास बना दिया.
शादी के इस खास मौके पर हमेशा की तरह बाबा बागेश्वर पारंपरिक और आध्यात्मिक अंदाज में नजर आए. उन्होंने गुलाबी कुर्ता पहना था, जिसके ऊपर त्रिशूल का डिजाइन बना था जो सबका ध्यान खींच रहा था. इस दौरान बाबा बागेश्वर ने कुलदीप यादव को भगवान बालाजी की पटकी पहनाई और उन्हें देवता का एक चित्र भी उपहार में दिया. कुलदीप और वंशिका को बाबा बागेश्वर ने उनके वैवाहिक जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं.
दूल्हे राजा कुलदीप यादव का ट्रेडिशनल अंदाज भी देखते बन रहा था, उन्होंने चमकीले गुलाबी रंग का कुर्ता पहना हुआ था, जिसके साथ कंधे पर नारंगी रंग का प्रिंटेड दुपट्टा कैरी किया था. माथे पर तिलक और हाथ जोड़कर बाबा बागेश्वर का वेलकम करते हुए कुलदीप यादव बेहद सम्मान और खुशी के साथ नजर आए.
इस खास पल की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में कुलदीप यादव और बाबा बागेश्वर एक साथ नजर आ रहे हैं, जहां दोनों के ट्रेडिशनल और सांस्कृतिक अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. फैंस इन तस्वीरों पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं और दूल्हे-दुल्हन को शुभकामनाएं भी दे रहे हैं.
कुलदीप की शादी में क्रिकेट जगत से उनके कई दोस्त शामिल हुए, जिन्होंने पूरी बारात में खूब मस्ती की. युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, नितीश राणा जैसे क्रिकेटर्स शामिल हुए. सोशल मीडिया पर बारात का एक वीडियो खूब देखा जा रहा है, जिसमें तिलक वर्मा ढ़ोल कर बैठकर जमकर नाचते दिखाई दे रहे हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क