सलमान खान के गाने पर नीता अंबानी ने किया मगन होकर डांस, वायरल हुआ वीडियो, पहना था खूबसूरत गाउन

मुदित अडानी और अनन्या दीवानजी की शादी में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों ने सलमान खान के मशहूर गाने ‘सलाम-ए-इश्क’ पर शानदार डांस किया, जिसमें नीता अंबानी भी उनके साथ मस्ती करती नजर आईं.

Advertisement
सलाम-ए-इश्क पर थिरके ऐश्वर्या-अभिषेक और नीता अंबानी. (Photo: ITG) सलाम-ए-इश्क पर थिरके ऐश्वर्या-अभिषेक और नीता अंबानी. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी से कोई भी शादी और भी खास बन जाती है और जब उसमें डांस का तड़का लग जाए तो मजा दोगुना हो जाता है. हाल ही में पूर्व टेनिस खिलाड़ी मुदित अडानी और अनन्या दीवानजी की शादी में ऐसा ही कुछ देखने को मिला. शादी से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो, जिसे देखकर सभी हैरान हैं.

Advertisement

तेजी से वायरल होते इस वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन और नीता अंबानी के साथ डांस फ्लोर पर सलमान खान के गाने 'सलाम-ए-इश्क' के गाने पर धमाल मचाती नजर आ रही हैं. वीडियो में ऐश्वर्या और अभिषेक की केमिस्ट्री के साथ-साथ नीता अंबानी का एनर्जी से भरा अंदाज भी लोगों का ध्यान खींच रही है. तीनों के डांस मूव्स देखकर फैंस भी ‘वाह-वाह’ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.

शादी में दिखा नीता-ऐश्वर्या और अभिषेक का धमाल
मुदित अडानी और अनन्या की शादी के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद मेहमानों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी ध्यान खींच लिया. बिजनेस वर्ल्ड की मशहूर हस्ती नीता अंबानी, ऐश्वर्या राय बच्चन और उनके पति अभिषेक बच्चन एक साथ डांस फ्लोर पर नजर आए.

Advertisement

जैसे ही तीनों ने डांस शुरू किया, वहां मौजूद मेहमानों में उत्साह और बढ़ गया. तालियों और चीयर के बीच उनका ये अंदाज देखने लायक था. खासकर ऐश्वर्या और अभिषेक की केमिस्ट्री और नीता अंबानी का एनर्जी से भरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आया, जिसकी झलक अब वायरल वीडियो में भी देखने को मिल रही है.

सलमान खान के गाने पर लगाए ठुमके
डांस फ्लोर पर माहौल तब और खास बन गया, जब फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' के टाइटल ट्रैक 'सलाम-ए-इश्क' की धुन बजने लगी. गाना शुरू होते ही ऐश्वर्या और अभिषेक ने पूरे जोश से शानदार डांस स्टेप्स किए. वहीं नीता अंबानी भी पूरे जोश और उत्साह के साथ उनके साथ डांस करती नजर आईं.

डांस फ्लोर पर तीनों का ये एनर्जी से भरा अंदाज वहां मौजूद मेहमानों को भी खूब पसंद आया. मेहमान तालियों और चीयर के साथ उनका हौसला बढ़ाते नजर आए.


तीनों का दिखा स्टाइलिश लुक
ऐश्वर्या राय बच्चन ने शादी के लिए डार्क ब्लू कलर का खूबसूरत सूट सेट चुना था. एक्ट्रेस के सूट को सिल्वर सीक्वेंस के काम से सजाया गया था. इस आउटफिट में उनका लुक काफी एलिगेंट और क्लासी लग रहा था. उन्होंने हल्का मेकअप और सिंपल स्टाइल के साथ अपने पूरे लुक को ग्रेसफुल रखा, जिससे उनकी खूबसूरती और भी निखरकर सामने आई.

Advertisement

वहीं अभिषेक बच्चन ने भी पत्नी के लुक को मैच करते हुए वाइट ट्राउजर के साथ ब्लू कलर का बंधगला जैकेट पहना था. इस क्लासिक इंडो-वेस्टर्न स्टाइल में वो काफी हैंडसम लग रहे थे. दोनों की ट्विनिंग भी लोगों का ध्यान खींच रही थी. शादी में ये कपल परिवार और दोस्तों के साथ काफी एंजॉय करता नजर आया.  

इस दौरान नीता अंबानी ने लाइट ब्लू और सी-ग्रीन शेड का खूबसूरत गाउन पहना था, जिसके साथ एक स्टाइलिश केप अटैच थी. ये केप उनके पूरे लुक को रॉयल और यूनिक टच दे रही थी. नीता अंबानी इस आउटफिट में बेहद एलिगेंट और ग्रेसफुल लग रही थीं, और उनका अंदाज भी लोगों का खूब ध्यान खींच रहा था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement