Advertisement

लाइफस्टाइल न्यूज़

जरदोजी वाले वेलवेट सूट में छाईं कुलदीप यादव की दुल्हन, मेहंदी सेरेमनी में पहना इतना सस्ता सूट

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:25 PM IST
  • 1/9

Kuldeep Yadav and Vanshika Mehendi Ceremony: भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. हाल ही में हुई मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं. फोटो के साथ-साथ सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है कुलदीप की होने वाली दुल्हनिया वंशिका के लुक की. वंशिका ने अपनी मेहंदी के लिए एक बेहद खूबसूरत सूट पहना था जिसकी कीमत आम इंसान के लिए काफी अधिक है. तो आइए वंशिका के रॉयल मेहंदी लुक को डिकोड करते हैं.

(Photo: Instagram)

  • 2/9

कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका चड्ढा अपनी मेहंदी सेरेमनी में काफी अच्छी लग रही थीं. उन्होंने इस खास मौके के लिए गहरे लाल रंग (Cherry Red) का फारसी सलवार सूट पहना था.

(Photo: Instagram or sureenachowdhri.com)

  • 3/9

वेलवेट फैब्रिक से बना सूट

ऑफिशिअल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, वंशिका का यह आउटफिट सिल्क वेलवेट फैब्रिक से तैयार किया गया है. सर्दियों और शाम के फंक्शन के लिए वेलवेट हमेशा से ही रॉयल और क्लासी चॉइस मानी जाती है.

(Photo: sureenachowdhri.com)
 

Advertisement
  • 4/9

हाथ से की 'जरदोजी'

सूट की खूबसूरती इसमें किए गए काम में छिपी है. इस पर पारंपरिक जरदोजी के साथ सूट में सितारे, कट दाना और दबका वर्क भी किया गया है जो इसे हैवी लुक देता है.

(Photo: Sureenachowdhri.com)
 

  • 5/9

कुर्ते पर बारीकी से कढ़ाई करके एक 'जाल' जैसा पैटर्न बनाया गया है जिससे वंशिका का ये सूट नॉर्मल से अलग हटकर दिखता है.

(Photo: Sureenachowdhri.com)
 

  • 6/9

वंशिका ने इस कुर्ते के साथ 'फारसी सलवार' पेयर की है. यह सलवार नीचे से काफी घेरेदार होती है जो चलने पर एक ग्रेसफुल लुक देती है और नवाबी संस्कृति की याद दिलाती है.

(Photo: Sureenachowdhri.com)
 

Advertisement
  • 7/9

मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर

अपने लुक को बैलेंस करने के लिए वंशिका ने मेकअप को काफी न्यूड और सटल रखा. खुले बालों के साथ उन्होंने अपने इस हैवी आउटफिट को काफी अच्छे से कैरी किया था.

(Photo: Instagram)
 

  • 8/9

डिजाइनर सुरेना चौधरी (Sureena Chowdhri) की वेबसाइट के अनुसार, इस 'नायरा फारसी सलवार सेट' (Nyra Farshi Salwar Set) की कीमत 78,900 रुपये है.

(Photo: Sureenachowdhri.com)
 

  • 9/9

जल्द ही लेंगे सात फेरे

मेहंदी की रस्मों के बाद अब फैंस को कुलदीप और वंशिका की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है. 

(Photo: Instagram)
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement