Tomato Rice Recipe: लंच में ट्राई करें चटपटा टोमेटो राइस, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Tomato Rice Recipe: अगर आप रोज-रोज सिंपल चावल खाकर बोर हो गए हैं और लंच में कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो टेस्टी और टैंगी टमाटर राइस आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज इस खबर में हम आपको आसानी से टमाटर राइस बनाने की रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
टिफिन हो या डिनर! घर पर इस आसान तरीके से तैयार करें साउथ इंडियन स्टाइल टमाटर राइस (Photo- Adobe Stock) टिफिन हो या डिनर! घर पर इस आसान तरीके से तैयार करें साउथ इंडियन स्टाइल टमाटर राइस (Photo- Adobe Stock)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST

Tomato Rice Recipe: चावल भारतीय खाने का अहम हिस्सा है जो लगभग हर भारतीय घर में रोज बनाया जाता है. अगर आप सिंपल राइस खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो टमाटर राइस यानी टमाटर चावल आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह डिश स्वाद में हल्की मसालेदार और खट्टी-मीठी होती है जो खाने में बहुत टेस्टी लगती है. खास बात यह है कि इसे बनाना काफी आसान है और यह कम समय में ही तैयार हो जाती है. 

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

2 कप पके हुए चावल
2 सूखी लाल मिर्च
1 छोटा चम्मच धनिया के बीज
1/2 छोटा चम्मच हींग
1 छोटा चम्मच चना दाल
1 छोटा चम्मच उड़द दाल
1 छोटा चम्मच तेल
1/2 छोटा चम्मच राई
1/2 प्याज कटा हुआ
5–6 करी पत्ते
2 हरी मिर्च कटी हुई
1 कप टमाटर प्यूरी
नमक स्वाद अनुसार

 टेस्टी और टैंगी टमाटर राइस बनाएं कैसे?

  1. सबसे पहले एक तवे पर सूखी लाल मिर्च, धनिया के बीज, हींग, चना दाल और उड़द दाल को हल्का सा भून लें. 
  2. जब यह खुशबू देने लगे तो इन्हें ठंडा करके मिक्सर में पीसकर पाउडर बना लें.
  3. अब एक पैन में तेल गरम करें और उसमें राई डालें. जब राई चटकने लगे तो इसमें करी पत्ते और कटी हुई हरी मिर्च डाल दें.
  4. इसके बाद कटा हुआ प्याज डालकर उसे हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
  5. अब इसमें तैयार किया हुआ मसाला पाउडर और टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसे लगभग 10 मिनट तक पकाएं ताकि मसाला अच्छे से पक जाए.
  6. अब इसमें पके हुए चावल और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  7. जब चावल थोड़ा सूखा और अच्छी तरह मिक्स हो जाए तो गैस बंद कर दें.
  8. अब आपका टेस्टी टोमैटो राइस बनकर तैयार है. इसे चटनी या दही के साथ सर्व कर सकते हैं.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement