T20 वर्ल्ड कप स्टार संजू सैमसन को बेहद पसंद है केरल की फिश-कप्पा, जानें इसे बनाने का देसी तरीका

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के बाद संजू सैमसन की बल्लेबाजी को खूब सराहा गया. वे केरल की ट्रेडिशनल फिश करी और कप्पा डिश के शौकीन हैं, जो स्वादिष्ट और हेल्दी दोनों हैं. आइए जानते हैं कि संजू सैमसन की इस पसंदीदा डिश को कैसे बनाया जाता है.

Advertisement
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब हासिल कर लिया है. (PHOTO:ITG) भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब हासिल कर लिया है. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:23 PM IST

Sanju Samson's favourite Fish Curry-Kappa recipe: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत में क्रिकेटर  संजू सैमसन ने खास योगदान दिया. अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी की वजह से उन्होंने 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब भी जीता. संजू सैमसन ने अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया था.  मैच के बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उनकी सराहना भी की थी.

Advertisement

क्रिकेट के मैदान पर अपनी दमदार बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से पहचान बनाने वाले संजू सैमसन के बारे में लोग ज्यादा से ज्यादा जानना चाह रहे हैं. बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि क्रिकेट के साथ-साथ संजू खाने-पीने के भी काफी शौकीन हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पसंदीदा डिश के बारे में भी बताया था, जिसे आप चाहे तो आसानी से अपने घर पर भी बनाकर खा सकते है. आइए जानते हैं कि संजू की फेवरेट डिश कौन-सी है और उसे कैसे बनाया जाता है.

फिश करी और कप्पा है फेवरेट

संजू सैमसन को खास तौर पर केरल की ट्रेडिशनल डिश फिश करी और कप्पा (टैपिओका) खाना बहुत पसंद है, उसे उनकी ऑल-टाइम फेवरेट बताया जाता है. इस डिश की खास बात यह है कि यह सिर्फ खाने में ही टेस्टी नहीं होती है, बल्कि हेल्दी भी होती है.

फिश करी और कप्पा बनाने की आसान रेसिपी

फिश करी के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 500 ग्राम मछली
  • 2 बड़े चम्मच नारियल तेल
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 1 टहनी करी पत्ता
  • 5–6 लहसुन की कलियां
  • 1 छोटा प्याज
  • 2 बड़े चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
  • इमली का छोटा टुकड़ा
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 कप पानी

कप्पा (टैपिओका) के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 500 ग्राम टैपिओका
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़े चम्मच कद्दूकस नारियल
  • 2 लहसुन की कलियां
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल
  • 1 टहनी करी पत्ता

स्टेप बाय स्टेप कैसे बनाएं डिश

  1. सबसे पहले टैपिओका को छीलकर मिडियम शेप के टुकड़ों में काट लें. फिर इन्हें हल्दी और नमक के साथ पानी में उबालें.
  2.  जब यह सॉफ्ट हो जाएं. फिर पानी निकालकर हल्का सा मैश कर लें.
  3. अब नारियल, लहसुन और हरी मिर्च को दरदरा पीस लें और इसे मैश किए हुए कप्पा में मिला दें.
  4. एक पैन में नारियल तेल गरम करें, उसमें करी पत्ता डालें और इसे कप्पा में मिलाकर तैयार कर लें.
  5. कप्पा बनाने के बाद आप फिश करी बनाने के लिए एक मिट्टी के बर्तन या पैन में नारियल तेल गरम करें.
  6. इसमें राई और करी पत्ता डालकर चटकाएं. फिर लहसुन और प्याज डालकर खुशबू आने तक भूनें.
  7. अब लाल मिर्च, हल्दी और धनिया पाउडर को थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बनाएं और पैन में डाल दें. इसके साथ इमली का पानी और नमक डालकर उबाल आने दें
  8. लास्ट में साफ की हुई मछली डालें और 8 से 10 मिनट तक स्लो आंच पर पकाने के बाद गैस बंद कर दें.

क्यों हेल्दी है फिश करी और कप्पा?

  1. फिश करी और कप्पा का कॉम्बिनेशन शरीर को कई मिनरल्स देता है.
  2. प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर मछली खाने से दिल और दिमाग दोनों हेल्दी रहते हैं.
  3. टैपिओका (कप्पा) शरीर को एनर्जी देने वाला कार्बोहाइड्रेट का अच्छा सोर्स माना जाता है.
  4. नारियल तेल, करी पत्ते और मसाले डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.
  5. इसी वजह से यह डिश टेस्ट और सेहत का शानदार बैलेंस बनाती है. 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement