Sprouts Chilla Recipe: रोज वही स्प्राउट्स खाकर हो गए हैं बोर? मिनटों में बनाएं चटपटा चीला, बनाना है बेहद आसान

Sprouts Chilla Recipe: स्प्राउट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं. आज इस खबर में हम आपको स्प्राउट्स चीला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे जिसे आप सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से बना सकते हैं.

Advertisement
सुबह के नाश्ते में बनाएं पौष्टिक और चटपटा स्प्राउट्स चीला, बनाना है आसान (Photo- Adobe Stock) सुबह के नाश्ते में बनाएं पौष्टिक और चटपटा स्प्राउट्स चीला, बनाना है आसान (Photo- Adobe Stock)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:14 PM IST

Sprouts Chilla Recipe: अगर आप अपने नाश्ते को हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो स्प्राउट्स यानी अंकुरित दाल एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. स्प्राउट्स में प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को एनर्जी देने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर रखने में मदद करते हैं.

अक्सर लोग स्प्राउट्स को सलाद के रूप में खाते हैं लेकिन अगर आप रोज एक ही तरह से खाकर बोर हो गए हैं तो इससे टेस्टी और हेल्दी चीला भी बना सकते हैं. यह न सिर्फ खाने में टेस्टी होता है, बल्कि पेट को देर तक भरा भी रखता है. अच्छी बात यह है कि आप इसे सुबह की जल्दबाजी में भी कम समय में आसानी से बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए  किन-किन चीजों की जरूरत होती है और इसे आसानी से कैसे बनाया जा सकता है.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

½ कप अंकुरित मूंग दाल
1 कप  बारीक कटी पालक
½ कप बेसन
1 चुटकी – हींग
¼ चम्मच – अजवाइन
½ चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
½ चम्मच – धनिया पाउडर
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
2-3 चम्मच तेल
½ चम्मच – नमक

स्प्राउट्स चीला बनाएं कैसे?

  1. स्प्राउट्स चीला बनाने के लिए सबसे पहले अंकुरित मूंग दाल को मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें.
  2. इसके बाद एक कटोरी में बेसन डालें और उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर बेसन का घोल तैयार कर लें.
  3. इसके बाद बाउल में मूंग दाल के स्प्राउट्स का पेस्ट एड कर दें. 
  4. अब इसमें पालक, अजवायन, हींग, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, अदरक और नमक भी डाल दें.
  5. अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर स्मूद घोल तैयार कर लें. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा.
  6. घोल तैयार होने के बाद अब गैस पर तवा गर्म करें.
  7. इसके बाद तवे पर हल्का तेल डालकर घोल को पूरे तवे पर फैला लें.
  8. अब दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें.
  9. अब आपका गरम-गरम स्प्राउट्स चीला बनकर तैयार है जिसे आप हरी चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement