Pahadi Raita: 10 मिनट में तैयार करें उत्तराखंड का मशहूर 'पहाड़ी रायता', बिना तड़के के भी होता है लाजवाब, नोट करें रेसिपी

गर्मियों में खाने का स्वाद दोगुना करने के लिए उत्तराखंड का मशहूर पहाड़ी रायता बेस्ट है, कद्दूकस किए हुए पहाड़ी खीरे और राई वाली हरी चटनी से तैयार यह रायता पेट को ठंडक और जुबान को तीखा स्वाद देता है. बिना तड़के वाली इस आसान रेसिपी से अपनी बोरिंग सब्जी को भी मजेदार बनाएं.

Advertisement
पहाड़ी खीरा बहुत हेल्दी होते हैं. (Photo:ITG) पहाड़ी खीरा बहुत हेल्दी होते हैं. (Photo:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:57 AM IST

Pahadi Raita: गर्मियों में रायता ही खाने के स्वाद को बढ़ाता है और इसके साथ ही वो हमारे पेट को भी ठंडक देता है. हर रायते को बनाने का तरीका अलग होता है और हर रायता का टेस्ट भी एक-दूसरे से अलग ही होता है. यूपी स्टाइल सन्नाटा रायता के बारे में तो आपने सुना होगा और खाया भी होगा, लेकिन क्या आपने कभी पहाड़ी रायता खाया है. उत्तराखंड के कुमाऊं इलाके में रायता एक खास तरीके से बनाया जाता है और उसका टेस्ट भी काफी लाजवाब होता है. 

Advertisement

जो लोग घूमने के शौकीन हैं और पहाड़ी इलाको में जाते हैं तो उन्होंने यह रायता जरूर चखा होगा. उत्तराखंड के हर ढाबे और होटल में आपको पहाड़ी रायता खाने को जरूर मिलता है, जिसे खासतौर पर पहाड़ी खीरे से बनाया जाता है. इस रायते को बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है और इसका स्वाद बोरिंग सब्जी को भी मजेदार बना देता है. 

पहाड़ी रायता कैसे बनाएं?

इंग्रेडिएंट्स

  • खीरा
  • लहसुन
  • पुदीना
  • अदरक
  • राई
  • दही
  • नमक
  • हल्दी
  • हरी मिर्च
  • धनिया

इस तरीके से बनाएं पहाड़ी रायता

पहाड़ी रायता में चटनी डाली जाती है, जो इसके स्वाद को बाकियों से अलग बनाता है. हरे नमक को बनाने के लिए पहले धनिया,पुनिया, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और राई को मिक्सी में पीस लें. 

खीरे को छील लें और साफ पानी से धोने के बाद उसे कद्दूकस कर लीजिए. दही को अच्छी तरह से फेंटकर खीरे में डालें और मिला दीजिए. 

Advertisement

दही और खीरे पर हरी चटनी डालें और मिला दीजिए. आखिर में आप स्वादनुसार नमक डालें और थोड़ी देर इसे आप चाहे तो ठंडा करने के लिए रख दीजिए और फिर सर्व करें.

किसके साथ खाने में आयगा मजा

पहाड़ी रायता काफी टेस्टी होता है और इस रायते को आप रोटी, पराठा, दाल-चावल, सब्जी के साथ खा सकते हैं. वैसे अगर आप रामनगर से आगे मरचूला साइड गए हैं तो आपने वहां का फेमस छोले के साथ पहाड़ी रायता जरूर खाया होगा, जो अधिकतर पहाड़ियों का फेवरेट होता है.

पहाड़ी रायते में तड़के की भी जरूरत नहीं होता है और उसके बिना भी वो काफी टेस्टी बनता है और हर डिश के साथ खाने में अच्छा भी लगता है. इस रायते से पेट को ठंडक भी मिलती है और इसलिए यह गर्मी में सबसे ज्यादा लोग खाना पसंद करते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement