Moong Dal Egg Chilla Recipe: नाश्ते में ट्राई करें प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल अंडा चीला, स्वाद में लाजवाब और बनाना भी है बेहद आसान

Moong Dal Egg Chilla Recipe: आज हम आपको नाश्ते में प्रोटीन -रिच मूंग दाल अंडा चीला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे. इसे बनाना बेहद आसान है और इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद आपको बार-बार बनाने का मन करेगा.

Advertisement
बेसन चीला से हो गए हैं बोर? ट्राई करें मूंग दाल अंडा चीला, बनाना है बेहद आसान (Photo- Getty Image) बेसन चीला से हो गए हैं बोर? ट्राई करें मूंग दाल अंडा चीला, बनाना है बेहद आसान (Photo- Getty Image)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:50 AM IST

Moong Dal Egg Chilla Recipe: अगर आप नाश्ते में कुछ हेल्दी, टेस्टी और जल्दी बनने वाला खाना चाहते हैं, तो मूंग दाल अंडा चीला जरूर ट्राई करें. मूंग दाल प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होती है जो लंबे समय तक पेट को भरा रखने, डाइजेशन बेहतर करने और वजन घटाने में मदद करती है. वहीं, अंडा अच्छी क्वालिटी का प्रोटीन, विटामिन और मिनरल प्रदान करता है जो एनर्जी बढ़ाता है मसल्स को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है.  

Advertisement

मूंग दाल और अंडे को मिलाकर बनाया गया यह चीला शरीर को एनर्जी देता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता है. खास बात यह है कि आप इसे सुबह की जल्दबाजी में आसानी से बना सकते हैं. आज इस खबर में हम आपको मूंग दाल अंडा चीला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सब पसंद करेंगे.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

1 कप पीली मूंग दाल

2 अंडे

1 हरी मिर्च 

1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक

½ छोटा चम्मच जीरा 

¼ छोटा चम्मच हल्दी 

चाट मसाला

नमक स्वाद अनुसार 

1 बड़ा चम्मच कटा हुआ हरा धनिया

पानी (जरूरत अनुसार) 

तेल (सेकने के लिए)


मूंग दाल अंडा चीला बनाएं कैसे? 

  1. सबसे पहले मूंग दाल को रात भर पानी में भिगो दें. सुबह इसे अच्छे से धो लें. 
  2. अब भीगी हुई दाल को मिक्सर में डालें. इसमें हरी मिर्च, अदरक और जीरा डालकर थोड़ा सा पानी मिलाएं और स्मूद घोल तैयार कर लें. 
  3. जब मिश्रण अच्छी तरह स्मूद हो जाए तो उसमें अंडा तोड़कर मिला लें.
  4. इसके बाद इसमें नमक, चाट मसाला और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें. 
  5. अब गैस पर नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उस पर थोड़ा सा तेल लगाएं. 
  6. तवे पर तैयार घोल डालें और गोल आकार में फैलाएं. 
  7. चीले को दोनों तरफ से सुनहरा, भूरा और क्रिस्पी होने तक पकाएं.
  8. अब आपका प्रोटीन से भरपूर गरम-गरम मूंग दाल चीला तैयार है. इसे आप हरी चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement