Maharashtrian Soya Thecha: अगर आप खाने में चटपटा, तीखा और देसी स्वाद पसंद करते हैं, तो महाराष्ट्र की यह तीखी डिश आपके लिए बेस्ट है. इसकी सबसे खास बात यह है कि अगर आपको खाना बनाने का मन नहीं हो तो भी आप झटपट महाराष्ट्र की इस फेमस डिश को बना सकते हैं. प्रियंका चोपड़ा से लेकर जाह्नवी कपूर के मुंह से आपने कई बार ठेचा के बारे में सुना होगा, फिल्म स्टार्स के बीच में हरी मिर्च का ठेचा काफी पॉपुलर है. लेकिन ठेचा का एक और वर्जन है, जिसे खाने से शरीर को ढेर सारा प्रोटीन भी मिलता है.
ऐसे में महाराष्ट्रियन स्टाइल सोया ठेचा आपके लिए परफेक्ट रेसिपी है, जैसे हरी मिर्च और लहसुन से बनने वाला ठेचा बेहद फेमस है, वैसे ही यह सोया ठेचा उसी टेस्ट को एक ट्विस्ट देता है. प्रोटीन से भरपूर सोया चंक्स के साथ मसालों का तड़का इसे हेल्दी और टेस्टी दोनों बनाता है, इसे आप रोटी, भाकरी, पराठे या सादा दाल-चावल के साथ भी मजे से खा सकते हैं.
सोया ठेचा की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में महज 15 से 20 का समय लगता है और सुबह नाश्ते के लिए यह एक बेहतरीन डिश है. 100 ग्राम साबुत सोया चंक्स में 36 ग्राम प्रोटीन होता है और 100 ग्राम पके हुए सोया चंक्स में 52 ग्राम के करीब प्रोटीन मिलता है. इसलिए अंडे और पनीर की बजाय अगर आप सोया चंक्स खाते हैं तो इससे आपको अधिक प्रोटीन मिलता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क