Khatte Meethe Aloo Recipe: सादे आलू खाकर हो गए हैं बोर? झटपट शेफ संजीव कपूर के तरीके से बनाएं 'खट्टे-मीठे आलू', उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग!

Khatte Meethe Aloo Recipe: अगर आप भी रोजाना एक ही तरह की आलू की सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं, तो मशहूर शेफ संजीव कपूर की 'खट्टे-मीठे आलू' की रेसिपी जरूर ट्राई करें. इमली की खटास और गुड़ की मिठास से भरपूर ये चटपटी डिश मिनटों में तैयार हो जाती है.

Advertisement
इस आलू की रेसिपी में इमली की खटास और गुड़ की मिठास का कॉम्बिनेशन खाने को मिलता है. (Photo: ITG)  इस आलू की रेसिपी में इमली की खटास और गुड़ की मिठास का कॉम्बिनेशन खाने को मिलता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:22 PM IST

Khatte Meethe Aloo Recipe: आलू एक ऐसी सब्जी है जो लगभग हर घर की रसोई में आसानी से मिल जाती है. आलू को ज्यादातर सभी सब्जियों में मिलाकर बनाया जा सकता है. लोग सूखे आलू से लेकर आलू टमाटर तक की सब्जी बहुत ही चाव से खाते हैं. लेकिन कभी-कभार एक ही जैसी सब्जियां खाकर लोग बोर भी हो जाते हैं. अगर आप भी आलू की एक जैसी सब्जियां खाकर बोर हो गए हैं, तो मशहूर शेफ संजीव कपूर की खट्टे-मीठे आलू की ये रेसिपी आपके लिए है.

ये सब्जी सिंपल से आलू को ऐसा स्वादिष्ट और टैंगी फ्लेवर देती है कि सभी फैन हो जाते हैं. ये उबले आलुओं को ऐसा खास स्वाद देती है कि कोई भी भूख से ज्यादा खाना खा लेगा. इमली की खटास, गुड़ की मिठास और मसालों का चटपटा तड़का इस डिश को बेहद स्वादिष्ट बना देता है. खास बात ये है कि खट्टे-मीठे आलू की सब्जी झटपट तैयार हो जाती है और खाने में इतनी मजेदार लगती है कि एक बार खाने के बाद हर कोई इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा.

इंग्रेडिएंट्स:

Advertisement
  • 500 ग्राम आलू (उबले और छिले हुए)
  • 2 चम्मच इमली का पेस्ट
  • 2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ गुड़
  • 2 मध्यम आकार के प्याज (बारीक कटे हुए)
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 3-4 साबुत सूखी लाल मिर्च
  • 2 चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 चम्मच काला नमक
  • 1 टहनी ताजा हरा धनिया (गार्निश के लिए)

बनाने का तरीका: 

1.
खट्टे-मीठे आलू बनाने के लिए कड़ाही में तेल गरम करें. इसमें जीरा और सूखी लाल मिर्च डालकर कुछ सेकंड भून लें. इसके बाद बारीक कटा प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक उसे भून लें.

2. अब इसमें अदरक का पेस्ट डालें और कुछ देर चलाएं. फिर हल्दी और धनिया पाउडर डालकर मसालों को अच्छी तरह भून लें, ताकि उनका स्वाद और खुशबू अच्छी तरह निकल आए.

Advertisement

3. इसमें उबले हुए आलू डालें और मसालों के साथ अच्छे से मिलाएं. अब थोड़ा पानी डालें ताकि मसाला आलू पर अच्छी तरह चिपक जाए. ध्यान रखें कि ये डिश ज्यादा ग्रेवी वाली नहीं होनी चाहिए. ऐसे में ज्यादा पानी डालने की भूल न करें.

4. अब नमक, लाल मिर्च पाउडर और काला नमक डालें. इसके बाद इमली का पेस्ट मिलाएं और मिठास के लिए गुड़ डाल दें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर कुछ मिनट पकाएं, ताकि आलू मसालों में पूरी तरह लिपट जाएं.

5. जब आलू पर मसाले अच्छी तरह चढ़ जाएं और गुड़-इमली का स्वाद उसमें समा जाए, तो गैस बंद कर दें. गरमा-गरम खट्टे-मीठे आलू रोटी, पराठे या ऐसे ही स्नैक के रूप में भी खा सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »