Homemade Sabzi Masala: घर पर रोजाना एक जैसी सब्जी खाकर बोर होना मामूली बात है और इस वजह से लोग होटल की तरफ भागते हैं. बाजार से खरीदकर लाकर लोग सब्जी मसाला डालते हैं, लेकिन आजकल हर चीज में मिलावट आ रही है, जिस वजह से इन चीजों का हमारी हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है. अगर आप भी सब्जी के एक जैसे स्वाद से ऊब चुके हैं तो आप घर पर ही सब्जी मसाला तैयार कर सकते हैं, जिसका एक चम्मच ही किसी भी मामूली सब्जी को होटल जैसा बना देगा.
घर पर सब्जी मसाला बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है, इसे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. घर पर सब्जी मसाला बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं चाहिए, बस आपकी किचन में मौजूद कुछ बेसिक मसाले ही काफी हैं. इनमें मिलावट का भी कोई डर नहीं होता है. आइए आपको घर पर बाजार जैसा सब्जी मसाला बनाने का तरीका बताते हैं.
इंग्रेडिएंट्स
इस तरीके से बनाएं सब्जी मसाला
सब्जी मसाले को तैयार करने के बाद आप एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें.
इसे ठंडी और सूखी जगह पर रखें ताकि इसकी खुशबू और स्वाद लंबे समय तक बना रहे.
सही तरीके से स्टोर करने पर यह मसाला दो से तीन महीने तक आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.
इस्तेमाल करने का तरीका
जब भी आप कोई सूखी या ग्रेवी वाली सब्जी बनाएं, तो आखिर में एक छोटा चम्मच यह मसाला डालें. इससे आपकी सब्जी का टेस्ट कई गुना बढ़ जाएगा और हर कोई आपकी कुकिंग की तारीफ करेगा. मेहमान भी घर आकर आपकी सब्जी खाने के बाद आपसे आपका सीक्रेट पूछेंगे.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क