Eid ul-Fitr 2026: इस बार ईद पर बनाएं शेफ संजीव कपूर स्टाइल में नवाबी 'शीर खुरमा', उंगलियां चाट जाएंगे सब! नोट करें आसान रेसिपी
Eid ul-Fitr 2026: ईद का रोजेदारों केो बेसब्री से इंतजार है और इस खास दिन पर लोग घरों में खूब सारे पकवान बनाते हैं. मगर ईद का त्योहार शीर खुरमा के बिना अधूरा है, लेकिन इस साल आप घर पर भारत के मशहूर शेफ संजीव कपूर के स्टाइल में बनाएं, जिसे खाने के बाद सब लोग उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाएंगे.
Eid Special Sheer Khurma Recipe: भारत में हर त्योहार का अपनी एक अलग जगह और खासियत होती है. जैसे होली पर गुजिया घर-घर में बनाई जाती है, उसी तरह से ईद के मौके पर शीर खुरमा जरूर बनाया जाता है. मीठे के शौकीन लोग तो इसके दीवाने होते हैं और मीठी ईद का खासतौर पर शीर खुरमा खाने के लिए ही इंतजार करते हैं.
Advertisement
वैसे तो शीर खुरमा बनाने का तरीका हर किसी का अलग होता है, लेकिन इस बार अगर आप घर पर शीर खुरमा बनाने वाले हैं तो मशहूर शेफ संजीव कपूर की स्पेशल रेसिपी ट्राई कर सकते हैं.
ईद उल-फितर के लिए उन्होंने खास शीर खुरमा की रेसिपी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसकी मदद से आप टेस्टी और लाजवाब शीर खुरमा इस बार ईद पर अपने परिवारवालों को खिलाएं, जिसे खाने के बाद हर कोई आपकी कुकिंग की तारीफ करेगा.
शीर खुरमा एक रिच और क्रीमी डेजर्ट है, जिसे दूध, सेवइयां, ड्राई फ्रूट्स और खुशबूदार मसालों के साथ तैयार किया जाता है. इसकी सबसे खास बात है इसका गाढ़ापन और केसर-इलायची की दिल छू लेने वाली खुशबू, जो इसे एकदम शाही टेस्ट देती है.
शीर खुरमा के लिए इंग्रेडिएंट्स
200 ग्राम सेवइयां
1 लीटर फुल क्रीम दूध
4 चम्मच घी
एक चुटकी केसर (गार्निश के लिए भी)
½ कप चीनी
½ छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर
¼ छोटा चम्मच जायफल पाउडर
½ कप कद्दूकस किया हुआ खोया
2 छोटा चम्मच गुलाब जल
10-12 बादाम (छिले और कटे हुए)
18-20 पिस्ता (छिले और कटे हुए)
शीर खुरमा कैसे बनाएं?
Advertisement
इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले फुल क्रीम दूध को उबालकर धीमी आंच पर तब तक पकाया जाता है, जब तक वह अपने मूल मात्रा का लगभग तीन-चौथाई न रह जाए. इससे शीर खुरमा का बेस काफी गाढ़ा और टेस्टी बनती है.
दूसरी तरफ पैन में देसी घी में सेवइयों को हल्का सुनहरा होने तक भून लें, जिससे उनमें हल्की कुरकुराहट और नट्टी फ्लेवर आता है.
अब भुनी हुई सेवइयों को दूध में डालकर उसमें केसर मिला दें और कुछ मिनट तक पका लें.
इसके बाद इसमें चीनी, इलायची पाउडर और जायफल डालकर अच्छे से मिलाए, ताकि मिठास और खुशबू पूरी तरह घुल जाए.
जब चीनी अच्छी तरह घुल जाए, तब इसमें कद्दूकस किया हुआ खोया और गुलाब जल मिलाएं जिससे इसका टेस्ट और भी रिच हो जाएगा.
आखिर में घी में बादाम और पिस्ता हल्के सुनहरे होने तक भूनकर इसमें मिला दें, कुछ ड्राई फ्रूट्स को गार्निश के लिए अलग रख लें.
तैयार शीर खुरमा को सर्विंग बाउल में निकालकर ऊपर से केसर और ड्राई फ्रूट्स से सजाएं और सबको सर्व करें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क