Chole Salad Recipe: नाश्ते में बनाएं शेफ कुणाल कपूर स्पेशल 'छोले सलाद', मिनटों में तैयार, ये 4 टिप्स आएंगी बेहद काम

अगर आप बोरिंग नाश्ते से थक चुके हैं और हेल्दी कुछ खाना चाहते हैं, तो शेफ कुणाल कपूर की यह छोले सलाद रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर यह सलाद बनाने में बेहद आसान, टेस्टी और वेट लॉस के लिए एक शानदार ऑप्शन है, आइए जानते हैं कि यह सलाद कैसे बनाते हैं.

Advertisement
हरी शिमला मिर्च तीखी होती है.  (PHOTO:ITG) हरी शिमला मिर्च तीखी होती है. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

Chole Salad Recipe: सुबह और शाम की भूख में कुछ टेस्टी खाने का मन करता है, लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपनी हेल्थ के साथ कॉम्प्रोमाइज कर बैठते हैं. हम ऐसा नाश्ता ढूंढते हैं जो जल्दी बन जाए, अगर आप भी रोजाना वही बोरिंग नाश्ता खाकर थक गए हैं, तो मशहूर शेफ कुणाल कपूर की यह छोले सलाद (Chickpea Salad) रेसिपी आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है. इसे बनाना जितना आसान है, इसका स्वाद उतना ही लाजवाब है. इससे भी बढ़िया बात यह है कि यह डिश आपकी हेल्थ के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं है, इसे खाने से शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं. 

Advertisement

प्रोटीन का पावरहाउस है यह सलाद

छोले न केवल प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स हैं, बल्कि इनमें फाइबर भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है. शेफ कुणाल कपूर का कहना है कि अगर सलाद को सही मसालों और ताजी सब्जियों के साथ 'टेंपर' किया जाए, तो यह किसी स्ट्रीट फूड चाट से कम नहीं लगता. अगर आप इस सलाद को अपनी डाइट का हिस्सा बना लेंगे तो आप बाजार वाली चाट भी भूल जाएंगे, जो सेहत के लिए अच्छी भी नहीं होती है. यह रेसिपी उन लोगों के लिए बेस्ट है जो वेट लॉस करना चाहते हैं या जिम जाते हैं. हालांकि घर पर वजन कम करने की कोशिश करने वाले लोगों के लिए भी यह शानदार ऑप्शन है.

छोले सलाद के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • प्याज (लंबे-लंबे मोटे कटे हुए)
  • लाल शिमला मिर्च (बारीक लंबे कटे हुए)
  • टमाटर (बारीक कटे हुए)
  • जैतून का तेल
  • जीरा
  • लहसुन (बारीक कटा हुआ)
  • नमक 
  • काला नमक
  • छोले मसाला
  • कश्मीरी लाल मिर्च
  • नींबू का रस
  • चाट मसाला 

स्टेप बॉय स्टेप छोले सलाद बनाने का तरीका 

  1. पैन में जैतुन का तेल गर्म करें, उसमें जीरा डालें फिर प्याज और बारीक कटा लहसुन डालकर हल्की आंच पर 30 सेकंड इसे पकाएं.
  2. अब इसमें लाल मिर्च और टमाटर डालकर सबको अच्छी तरह से मिला दें. इनको हल्का सा टॉस करें, ज्यादा सॉफ्ट नहीं करना होता है.
  3. फिर इसमें नमक,काला नमक,छोले मसाला और कश्मीरी लाल मिर्च डालकर मिला दें और मसाला मिलने के बाद गैस बंद कर दें.
  4. गैस बंद करने के बाद इसमें उबले छोले मिलाएं, फिर इसमें चाट मसाला, धनिया पत्ती, नींबू का रस मिलाएं. 

शेफ कुणाल की  प्रो टिप्स

सिर्फ लाल शिमला मिर्च (स्वीट पेपर) का इस्तेमाल करें. हरी शिमला मिर्च का स्वाद थोड़ा तेज और कड़वा होता है, जो इस रेसिपी के हल्के और बैलेंस्ड फ्लेवर को बिगाड़ सकता है.

Advertisement

सब्जियों को बिल्कुल मैश न करें, इन्हें तेज गैस पर बस हल्का सा टॉस करें, ताकि इनका रंग, क्रंच और ताजगी बरकरार रहे. ज्यादा पकाने से सब्जियां नरम और बेजान हो जाती हैं.

 लाल रंग देखकर घबराएं नहीं, इसमें इस्तेमाल होने वाली कश्मीरी लाल मिर्च सिर्फ खूबसूरत रंग और हल्की खुशबू के लिए होती है. यह बिल्कुल ज्यादा तीखी नहीं होती, इसलिए डिश का टेस्ट बैलेंस और बच्चों के लिए भी सही है.

छोले उबालते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि उनमें नमक की मात्रा सही हो. ताकि छोले अच्छी तरह से पके हो.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement