लंच में बनाएं गढ़वाली स्टाइल चौंसा दाल, खाते ही करेंगे वाह-वाह! जानें बनाने का पहाड़ी तरीका
Garhwali Chaunsa Daal Recipe: दिन के समय रोजाना एक जैसी दाल खाकर मन भर गया है और बच्चे भी खाने में मुंह बनाते हैं तो आप झटपट उड़द दाल से एक खास पहाड़ी डिश बना सकते हैं. उस डिश को बनाने में न तो अधिक समय लगता है और खाने में यह डिश बहुत टेस्टी भी लगती है. आइए जानते हैं कि गढ़वाली चौंसा दाल कैसे बनाई जाती है.
Garhwali Chaunsa Daal Recipe: उत्तराखंड के सिर्फ लोग ही सिंपल नहीं होते हैं, बल्कि उनका खाना भी उतना ही सादा और टेस्टी होता है. पहाड़ी खाना लोगों को बहुत पसंद आता है और जब लोग उत्तराखंड के इलाकों में जाते हैं तो वहां के होटलों में वहां के लाजवाब खाने का लुफ्त जरूर उठाते हैं. वहां की सबसे खास बात यह होती है कि वहां सिंपल दाल को इस तरीके से बनाया जाता है कि उसे खाकर भी आप पहचान नहीं पाते हैं वो किस दाल से बनाई गई है.
Advertisement
अगर आप भी फूड लवर है और आपका लंच में नॉर्मल दाल-चावल खाकर मन भर गया है तो आप गढ़वाली चौंसा दाल आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है. यह दाल न सिर्फ खाने में अच्छी लगती है, बल्कि इसे बनाने के लिए भी कोई कीमती मसाले नहीं लगते हैं. चौंसा दाल को घर पर रखे मसालों से बनाया जाता है और इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है.
चावलों के साथ खाएं गढ़वाली चौंसा दाल
गढ़वाली चौंसा दाल उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों की पारंपरिक और बहुत स्वादिष्ट दाल है. इसे खास तौर पर त्योहारों या खास मौकों पर बनाया जाता है, इसका स्वाद देसी मसालों से बेहद लाजवाब होता है. इस दाल को दोपहर के खाने में गरमा-गरम चावलों के साथ परोसा जाता है. चावल और चौंसा दाल को घी और पहाड़ी मूली के सलाद के साथ खाने का मजा ही अलग होता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क