Corn Chilla Recipe: नाश्ते में ट्राई करें हेल्दी और क्रिस्पी कॉर्न चीला, बच्चों से लेकर बड़ों सबको आएगा पसंद
Corn Chilla Recipe: मक्के की रोटी और मक्के का पिज्जा तो आपने खाया होगा लेकिन क्या आपने कभी कॉर्न चीला खाया है. अगर नहीं तो आज इस खबर में हम आपको घर पर कॉर्न चीला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगा.
Corn Chilla Recipe: अगर आप रोजाना के नाश्ते से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो कॉर्न चीला आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है. मक्का और बेसन से बना यह चीला काफी हेल्दी होता है और खाने में भी लाजवाब होता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से बना सकते हैं. इसे आप दही, अचार या चटनी के साथ परोस सकते हैं. आइए जानते हैं कि कॉर्न चीला कैसे बनता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
Advertisement
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप फ्रोजन स्वीट कॉर्न यानी मक्के के दाने
2 बड़े चम्मच बेसन
1 बारीक कटा हुआ प्याज
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
एक छोटा चम्मच गरम मसाला
एक बारीक कटी हुई हरी मिर्च
पानी आवश्यकता अनुसार
नमक स्वादानुसार
तेल सेकने के लिए
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क