Besan Egg Chilla Recipe: नाश्ते से हो गए हैं बोर? ट्राई करें प्रोटीन वाला बेसन अंडा चीला, बनाना है आसान

Besan Egg Chilla Recipe: अगर आप रोज-रोज बेसन चीला खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो प्रोटीन-रिच बेसन अंडा चीला आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. आज हम इस खबर में आपको बेसन अंडा चीला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिससे आप इसे मिनटों में आसानी से तैयार कर सकते है.

Advertisement
प्रोटीन-रिच बेसन अंडा चीला, स्वाद और सेहत का अनोखा संगम (Photo-Getty Image) प्रोटीन-रिच बेसन अंडा चीला, स्वाद और सेहत का अनोखा संगम (Photo-Getty Image)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:12 AM IST

Besan Egg Chilla Recipe: अगर आप सुबह की जल्दबाजी में ऐसा नाश्ता बनाना चाहते हैं जो हेल्दी हो और टेस्टी भी तो बेसन अंडा चीला आपके लिए बेस्ट है. अंडे और बेसन से बना यह चीला न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर रहता है. इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार सब्जियां और मसाले डाल सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और न्यूट्रिशन दोनों बढ़ जाते हैं.

Advertisement

प्रोटीन से भरपूर बेसन अंडा चीला सुबह नाश्ते में खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है. यही वजह है कि यह दिन की हेल्दी शुरुआत के लिए एक बेहतर ऑप्शन माना जाता है. आज  इस खबर में हम आपको बताएंगे कि बेसन अंडा चीला बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और आप इसे कैसे बना सकते हैं.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कप बेसन  
2  अंडे
1  चम्मच प्याज (बारीक कटा हुआ)
1  चम्मच टमाटर (बारीक कटा हुआ)
हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
1 छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
थोड़ा सा अजवाइन
एक चुटकी चाट मसाला
हरी मिर्च स्वाद अनुसार
नमक स्वाद अनुसार
1 कप पानी 
घी या बटर पकाने के लिए 

बेसन अंडा चीला बनाएं कैसे

  1. एक बाउल में बेसन, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अगर मिश्रण गाढ़ा लगे तो थोड़ा और पानी डालें.
  2. जब मिश्रण हल्का और स्मूद हो जाए, उसमें अंडा, नमक, अजवाइन, चाट मसाला और हरा धनिया डालें.
  3. अब सबको फिर से अच्छे से मिलाकर स्मूद घोल बना लें. ध्यान रहें घोल न ज्यादा पतला होना चाहिए न मोटा. 
  4. गैस मीडियम करके पैन गरम करें और थोड़ा घी या बटर डालें.
  5. तैयार घोल को पैन में डालकर गोल आकार में फैला दें.
  6. चीले को दोनों तरफ से सुनहरा भूरा और क्रिस्पी होने तक पकाएं.
  7. अब आपका प्रोटीन-रिच बेसन अंडा चीला तैयार है, इसे आप हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरमा-गरम परोस सकते हैं.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement