Asha Bhosle's Favourite Solkadhi Recipe: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने 12 अप्रैल 2026 को आखिरी सांस ली, उनके अचानक निधन पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है. भले ही आशा ताई आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने गानों के जरिए वो हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी. वो अपने सुरों के साथ-साथ अपने खास खानपान के लिए भी जानी जाती थीं, वो खाने की बहुत शौकीन थीं और दुनियाभर में उनके काफी सारे रेस्टोरेंट्स भी थे, जहां वो खुद बिरयानी तक बनाती थीं.
बिरयानी के अलावा आशा भोसले को कोकण इलाके की ठंडी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक सोल कढ़ी बेहद पसंद थी. इस महाराष्ट्रीयन ड्रिंक के बारे में उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उनको यह ड्रिंक बहुत पसंद है. गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए यह ड्रिंक किसी नेचुरल कूलर से कम नहीं है और इसकी सबसे अच्छी बात है कि इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है.
हालांकि उस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्हें उनके हाथ का सोलकढ़ी बहुत पसंद है और बाकी लोगों को बनाना नहीं आता है. अगर आप भी सुरों की मल्लिकाआशा ताई के स्टाइल में घर पर सोलकढ़ी बनाना चाहते हैं, तो इस रेसिपी को ट्राई करें.
सोल कढ़ी महाराष्ट्र और गोवा की ट्रेडिशनल ड्रिंक है, जो खासतौर पर कोकम और नारियल के दूध से बनाई जाती है. इसका टेस्ट हल्का खट्टा, क्रीमी और बेहद ताजगी भरा होता है. यह डाइजेशन के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है.
सोल कढ़ी शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ डाइजेशन को भी बेहतर बनाती है. इसमें मौजूद कोकम एसिडिटी और पेट की गर्मी को कम करने में मदद करता है, वहीं नारियल का दूध शरीर को हाइड्रेट रखता है.
अगर आप गर्मियों में कुछ हल्का, हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक पीना चाहते हैं, तो आपके लिए आशा ताई की यह पसंदीदा सोल कढ़ी एक परफेक्ट ऑप्शन है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क