Kuldeep Yadav Vanshika Singh Sangeet: भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. कुलदीप यादव अपनी गर्लफ्रेंड वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च को मसूरी में सात फेरे लेने जा रहे हैं. बीती रात उनकी संगीत सेरेमनी हुई, जिसमें उनकी फैमिली और फ्रेंड्स के अलावा क्रिकेटर्स ने भी जमकर धूम मचाई.
क्रिकेटर की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में सबकी निगाहें भारतीय टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर प्रिया सरोज पर टिकी रहीं. दोनों ने अपने ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक से महफिल लूट ली.
युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर कुलदीप की संगीत नाइट की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उनके साथ रिंकू और उनकी होने वाली पत्नी साथ में नजर आ रहे हैं. रिंकू सिंह ने इस खास पर क्लासिक ब्लैक कलर का एम्ब्रॉयडर्ड कुर्ता पहना था. उनके कुर्ते पर धागे और मिरर वर्क का बारीक काम हो रखा था, जो इसे एक रिच और फेस्टिव लुक दे रहा था. कुर्ते की वी-नेकलाइन इसे मॉर्डन टच दे रही थी और अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए रिंकू ने गले में एक सिंपल चेन पहनी और चेहरे पर उनकी सिग्नेचर स्माइल ने चार चांद लगा दिए.
कुलदीप यादव और वंशिका की संगीत सेरेमनी में प्रिया सरोज के लुक्स की काफी चर्चा रही. प्रिया सरोज ने इस खास मौके वरुण निधिका पर ब्रांड की बेहद खूबसूरत ग्रे शिफॉन फोकलोर लाइन वी-नेक एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी(Grey Chiffon Folklore Line V Neck Embroidered Saree) पहनी थी. इस शानदार साड़ी की कीमत लगभग 1 लाख 89 हजार 210 रुपये है. प्रिया ने अपने लुक को काफी सिंपल रखा था, बस अपने गले में सिंपल पर्ल नेकलेस पहना था. अपने बालों को उन्होंने खुला छोड़ा था, न्यूड लिपस्टिक और माथे पर छोटी-सी बिंदी से प्रिया ने अपना लुक कंप्लीट किया था.
संगीत नाइट में रिंकू और प्रिया के साथ टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी नजर आए. चहल ने ब्लैक एंड व्हाइट फ्लोरल प्रिंट वाली हैवी शेरवानी पहनी थी, जो काफी स्टाइलिश लग रही थी. तीनों ने दूल्हे राजा कुलदीप के साथ भी पोज दिए.
कुलदीप यादव के इस प्री-वेडिंग फंक्शन में रिंकू और प्रिया की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है. जहां रिंकू अपने रफ-एंड-टफ अंदाज में नजर आए, वहीं प्रिया सिंपल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, दोनों ने अपने देसी लुक से हर किसी को इंप्रेस कर दिया.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क