कर्नाटक की राजनीति एक बार फिर दिल्ली के दरबार में पहुंच गई है. पिछले कई महीनों से चल रही मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों ने अब अचानक रफ्तार पकड़ ली है. कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार दोनों को दिल्ली बुलाया है.