कर्नाटक कांग्रेस में ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री बनने वाले फॉर्मूले को लेकर तकरार जारी है. सिद्धारमैया के बाद डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की अटकलें तेज हैं. इस बीच कांग्रेस नेता एच.सी. महादेवप्पा ने अलग राग छेड़ दिया है. उनके मुताबिक अब कर्नाटक में किसी दलित को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए.
कर्नाटक के समाज कल्याण मंत्री एच.सी. महादेवप्पा ने कांग्रेस आलाकमान से दलित मुख्यमंत्री की मांग की है. उन्होंने कहा, 'इसके लिए अनुकूल परिस्थितियां और मौके होने चाहिए. कांग्रेस के आलाकमान से लेकर सिद्धारमैया तक, सभी को एकजुट होकर सही समय पर एक योग्य दलित नेता को राज्य का मुख्यमंत्री बनाना चाहिए.'
महादेवप्पा ने दावा करते हुए कहा, 'ये सबकी इच्छा है और कर्नाटक में दलितों की आबादी काफी ज्यादा है. वो हमेशा से कांग्रेस की रीढ़ रहे हैं. अक्सर ये चर्चा होती है कि वोट दलित देते हैं और मुख्यमंत्री कोई और बन जाता है और उनके अपने नेता हाशिए पर रहते हैं. इसीलिए दलितों को कम से कम एक बार मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलना चाहिए.'
यह भी पढ़ें: 'कुत्ते का मतलब है वफादारी और डीके शिवकुमार भी...', सिद्धारमैया के करीबी मंत्री को कांग्रेस विधायक का जवाब
'दलित नेता को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए'
मंत्री ने आगे बताया कि कांग्रेस आलाकमान ने इस मुद्दे पर ध्यान दिया है. उन्होंने कहा, 'फिलहाल सिद्धारमैया मुख्यमंत्री हैं और जब तक वो इस पद पर हैं, तब तक बने रहेंगे. आने वाले दिनों में सभी को एकजुट होकर एक दलित नेता को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए. इस बारे में कोई भ्रम नहीं होना चाहिए.'
सगाय राज