Advertisement

इन्फॉर्मेशन

आपके फ्लाइट टिकट पर ‘SSSS’ का क्या मतलब होता है?

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:22 PM IST
  • 1/6

अगर आप फ्लाइट से यात्रा करते हैं और आपके बोर्डिंग पास पर 'SSSS' लिखा हुआ दिखे, तो घबराने की जरूरत नहीं है. दरअसल, SSSS का पूरा मतलब है 'Secondary Security Screening Selection'. यह एक सुरक्षा प्रक्रिया है, जिसे Transportation Security Administration (TSA) द्वारा लागू किया जाता है.

  • 2/6

इसलिए अगर आपके  बोर्डिंग पास पर SSSS लिखा है, तो इसका मतलब है कि आपको एयरपोर्ट पर अतिरिक्त (extra) सुरक्षा जांच से गुजरना होगा. इसके साथ ही आपकी जांच सामान्य यात्रियों से ज्यादा विस्तार से की जाएगी.

  • 3/6

Trusted Traveller होने के बाद भी क्यों मिलता है SSSS?
कई लोग सोचते हैं कि अगर उनके पास Trusted Traveller Program है, तो उन्हें ऐसी जांच से छूट मिलेगी. जैसे- TSA PreCheck, Global Entry, NEXUS Clear.
 

Advertisement
  • 4/6

लेकिन सच्चाई यह है कि इन प्रोग्राम्स के बावजूद भी आपको SSSS मिल सकता है. क्योंकि यह चयन कई बार रैंडम (random) या सुरक्षा कारणों से किया जाता है.
 

  • 5/6

कितना समय लग सकता है?
SSSS होने पर आपकी जांच में सामान्य से ज्यादा समय लगता है. यह आमतौर पर 15 से 45 मिनट ज्यादा लगता है. कभी-कभी इससे भी ज्यादा समय लग सकता है.इसलिए अगर आपके पास SSSS है, तो एयरपोर्ट जल्दी पहुंचना बहुत जरूरी है.

  • 6/6

SSSS में क्या-क्या होता है?
इस दौरान आपको पूरी body checking (pat-down), बैग की गहराई से जांच, इलेक्ट्रॉनिक सामान की जांच से गुजरना होता है. ‘SSSS’ कोई सजा या गलती नहीं है, बल्कि एक सुरक्षा प्रक्रिया है. यह यात्रियों और फ्लाइट की सुरक्षा के लिए की जाती है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement