चारधाम यात्रा: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, 22 अप्रैल से भक्त कर सकेंगे बाबा केदार के दर्शन

विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट आज श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इस मौके पर गंगोत्री धाम में दर्शन कर पूजा-अर्चना की.

Advertisement
केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खोले जाएंगे. (Photo: ITG) केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खोले जाएंगे. (Photo: ITG)

अंकित शर्मा

  • देहरादून,
  • 19 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:59 PM IST

अक्षय तृतीया के अवसर पर उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ हो चुका है. आज गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे.

प्रशासन ने यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए कई इंतजाम किए हैं. बता दें, यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है, जिसे श्रद्धालु ऑनलाइन या हरिद्वार, ऋषिकेश, विकासनगर में ऑफलाइन माध्यम से कराना होगा.

Advertisement

गंगोत्री और यमुनोत्री के बाद केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे. केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को और बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खोले जाएंगे. जिसके साथ ही चारों धाम की यात्रा पूरी तरीके से शुरू हो जाएगी.

हर साल की तरह इस बार भी चारधाम यात्रा में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु के शामिल होने वाले हैं. मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया-संवारा गया है और रंग-बिरंगे फूलों से मंदिर की सुंदरता को और निखारा गया है. हाल ही में हुई बर्फबारी के चलते गंगोत्री के आसपास की पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं.

चारधाम की विशेषता

यमुनोत्री धाम को यमुना नदी का उद्गम स्थल माना जाता है, और यहां यमुनोत्री देवी का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है. माना जाता है कि चारधाम यात्रा की शुरुआत यहीं से होती है. इसके साथ ही गंगोत्री धाम जिसे गंगा नदी का उद्गम स्थल माना जाता है. यहां मां गंगा के मंदिर में भक्त दर्शन करते हैं. हिमालय की गोद में बसे इस धाम की प्राकृतिक सुंदरता श्रद्धालुओं को काफी आकर्षित करती है.

Advertisement

वहीं, विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम, 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, भगवान शिव को समर्पित है. साथ ही बद्रीनाथ धाम जो भगवान विष्णु को समर्पित है. अलकनंदा नदी के किनारे स्थित यह मंदिर अत्यंत पावन माना जाता है. जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement