UP: टायर फटने से बुलडोजर में घुसी अनियंत्रित कार का VIDEO, बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी मैनेजर की मौत

यूपी के हरदोई में तेज रफ्तार में जा रही एक कार का टायर फट गया. इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इसके बाद कार सड़क के किनारे खड़े बुलडोजर से टकरा गई. हादसे में बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी मैनेजर की मौत हो गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement

प्रशांत पाठक

  • हरदोई,
  • 03 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 7:05 PM IST

उत्तर प्रदेश के हरदोई में तेज रफ्तार में जा रही एक कार का टायर फट गया. इससे कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई. कार पहले डिवाइडर से टकराई, इसके बाद किनारे पर खड़े बुलडोजर से जा भिड़ी.

यह सड़क हादसा कोरिया गांव के पास हुआ है. घटना में बैंक ऑफ इंडिया (BOI) के डिप्टी मैनेजर कमलेश कुमार की मौत हो गई. हादसे की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई हैं. 

Advertisement

शाहजहांपुर जिले के रहने वाले कमलेश कुमार हरदोई में बैंक ऑफ इंडिया के एलडीएम ऑफिस में डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात थे. वह शाहजहांपुर से हरदोई आ रहे थे.

रास्ते में हरदोई शाहजहांपुर रोड पर कोरिया गांव के पास अचानक उनकी कार का अगला टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क के किनारे खड़े बुलडोजर से टकरा गई.

यहां देखें वीडियो

कार कटवाकर डिप्टी मैनेजर को निकाला बाहर 

हादसे से पहले स्पीड इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. कार के अंदर फंसे डिप्टी मैनेजर को कार को कटर से कटवाकर बाहर निकाला और मेडिकल कॉलज भेजा. मगर, वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. 

Advertisement

घटना के CCTV फुटेज आए सामने, रफ्तार में थी कार

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि कोतवाली देहात में कोरिया गांव सड़क हादसा हुआ है. इसमें शाहजहांपुर से हरदोई की तरफ जाने वाली एक तेज रफ्तार कार का टायर फट गया. कार में सवार कमलेश बैंक ऑफ इंडिया में डिप्टी मैनेजर थे. उनकी मौत हो गई है. सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement