भारत में आतंकियों की घुसपैठ के लिए अब बच्चों की मदद ले रहा पाकिस्तान

जम्मू कश्मीर में गड़बड़ी फैलाने के मकसद से आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान रोज नए अपना रहा है. पाकिस्तान ने अब घुसपैठ से पहले इलाके का जायजा (रेकी) लेने के लिए नाबालिग लड़कों का इस्तेमाल कर रहा है. जम्मू के राजौरी स्थित नौशेरा सेक्टर में सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा के पास एक ऐसे ही एक किशोर को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर गश्त करता BSF जवान (प्रतीकात्मक) भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर गश्त करता BSF जवान (प्रतीकात्मक)

अश्विनी कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2017,
  • अपडेटेड 10:24 AM IST

जम्मू कश्मीर में गड़बड़ी फैलाने के मकसद से आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान रोज नए तरीके अपना रहा है. पाकिस्तान ने अब घुसपैठ से पहले इलाके का जायजा (रेकी) लेने के लिए नाबालिग लड़कों का इस्तेमाल कर रहा है. जम्मू के राजौरी स्थित नौशेरा सेक्टर में सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा के पास एक ऐसे ही एक किशोर को गिरफ्तार किया है.

Advertisement

रक्षा विभाग के प्रवक्ता लेफ्टिनेट कर्नल मनीष मेहता ने इसकी गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा के पास गश्त के दौरान 12 साल के एक घुसपैठिये को पकड़ा. अशफाक अली चौहान नाम का यह किशोर बुधवार देर शाम नियंत्रण रेखा पार कर रजौरी सेक्टर के नौशेरा सेक्टर घुसा था.

उन्होंने बताया कि अशफाक नियंत्रण रेखा के आसपास घूम रहा था. उसकी हरकतों को लेकर शक होने पर गश्ती दल ने उससे रोककर पूछताछ की, तो उसने तुरंत सरेंडर कर दिया.

सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक, अशफाक ने पूछताछ में बताया कि वह बलूच रेजिमेंट के रिटायर्ड सैनिक हुसैन मलिक का बेटा है. उसका के कब्जे वाले कश्मीर में भीमबेर जिले के समानी तहसील स्थित डुंगर पेल गांव का निवासी है. उन्होंने कहा, 'ऐसी आशंका है कि आंतकियों ने की मदद से उस लड़के को नियंत्रण रेखा पार कराया, जिससे कि वह घुसपैठ के लिए आसान रास्तों की निशानदेही कर सके.'

Advertisement

सेना ने अब इस पाकिस्तानी किशोर को आगे की जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया है. यहां बता दें कि पाकिस्तान का भीमबेर ही वह जगह है, जहां पिछले साल भारतीय सेना ने आतंकियों के लॉन्च पैड पर सर्जिकल स्ट्राइक किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »