पंजाब: भगवंत मान को अस्पताल में क्यों कराना पड़ा भर्ती? जानें हेल्थ अपडेट

पंजाब के सीएम भगवंत मान को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. ये वही अस्पताल है जिसे ईमेल के जरिए बम धमकी मिली थी. सीएम मान को यहां भर्ती कराने के बाद यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. धमकी के बाद यहां तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली.

Advertisement
भगवंत मान को थकान की शिकायत थी. (Photo: PTI) भगवंत मान को थकान की शिकायत थी. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • चंडीगढ़,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:17 PM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस अस्पताल को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई थी. ऐसे में पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन जांच के बाद ये धमकी महज एक अफवाह निकली. इस बीच अब सीएम मान के अस्पताल में भर्ती होने की वजह सामने आ गई है.

Advertisement

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भगवंत मान को सिर्फ थकान की शिकायत थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने की सलाह दी थी. अस्पताल ने फिलहाल इसके अलावा उनकी तबीयत पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

सीएम मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद अस्पताल और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया था, लेकिन सोमवार शाम को कुछ घंटों बाद उन्हें फिर से भर्ती कराना पड़ा.

अब कैसी है सीएम मान की तबीयत?

मुख्यमंत्री भगवंत मान 16 फरवरी को रेगुलर रूटीन चेकअप के लिए फोर्टिस अस्पताल गए थे. इस दौरान उनके कुछ टेस्ट हुए, जिसमें उनके सभी अहम पैरामीटर स्थिर पाए गए और सामान्य सीमा के भीतर रहे. उन्हें थकान महसूस हो रही है और उन्हें निगरानी और सहायक देखभाल के लिए भर्ती कराया गया था. उनकी हालत अब स्थिर है और वो मल्टी-स्पेशलिस्ट टीम की निगरानी में हैं.

Advertisement

धमकी के बाद अस्पताल की तलाशी

मोहाली के स्कूलों और फोर्टिस अस्पताल को मिली बम की धमकी के बाद 'एंटी-सबोटेज' (विनाशक विरोधी) ने यहां की जांच की. पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में सुरक्षा पहले से ही सख्त थी, लेकिन धमकी के बाद गैर-जरूरी सेवाओं को कुछ समय के लिए रोककर तलाशी ली गई, जबकि जरूरी मेडिकल सेवाएं जारी रहीं.

अफवाह निकली बम की धमकी

मोहाली के एसपी (सिटी) दिलप्रीत सिंह ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, 'ये धमकी एक अफवाह निकली, लेकिन हम इस बात की बारीकी से जांच कर रहे हैं कि यह ईमेल कहां से और किसने भेजा था.'

यह भी पढ़ें: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी... फिर हुए अस्पताल में भर्ती, सुबह ही हुए थे डिस्चार्ज

लगातार स्कूलों को मिल रही बम की धमकियां

पिछले कुछ दिनों में पंजाब और हरियाणा के कई शहरों जैसे चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर और पटियाला के स्कूलों में भी इसी तरह की धमकियां मिली हैं. बुधवार को भी मोहाली के 16 निजी स्कूलों को ऐसे ही ईमेल मिले थे, जिसके बाद बच्चों को स्कूल से बाहर निकालना पड़ा था. हालांकि, किसी भी जगह कोई संदिग्ध सामग्री या विस्फोटक नहीं पाया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement