राहुल गांधी पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा हमला, बोले- कांग्रेस उन्हें हटा सकती है!

सियासी बयानबाज़ी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. नागपुर में देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए दावा किया कि कांग्रेस के भीतर उन्हें नेतृत्व से हटाने का माहौल बन रहा है, क्योंकि वह पार्टी को चुनावी जीत दिलाने में लगातार नाकाम रहे हैं.

Advertisement
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने RSS-BJP पर संविधान खत्म करने का आरोप लगाया था. (File Photo: ITG) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने RSS-BJP पर संविधान खत्म करने का आरोप लगाया था. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नागपुर,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:59 PM IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस में उनको हटाने का माहौल बन रहा है. यह बयान ऐसे समय आया है जब राहुल गांधी ने RSS-BJP पर संविधान खत्म करने का आरोप लगाया था. दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप से सियासत गरमा गई है.

नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी इस समय अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखने की लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लगातार चुनावी हार के चलते उनकी नेतृत्व क्षमता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. कांग्रेस के भीतर ही उनको लेकर असंतोष बढ़ रहा है. 

Advertisement

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मुताबिक, कांग्रेस के कई नेता मानते हैं कि राहुल गांधी चुनाव जीताने में सफल नहीं हो पाए हैं, जिससे नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो रही है. उन्होंने कहा कि यह स्थिति राहुल गांधी के लिए चुनौतीपूर्ण है और वो अपनी लीडरशिप बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. वो अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं. 

फडणवीस का दावा था कि लगातार हार ने राहुल गांधी की साख को प्रभावित किया है और यही कारण है कि वो आक्रामक बयानबाजी कर रहे हैं. इससे पहले दिन में राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा कि इन संगठनों की सोच संविधान के खिलाफ है.

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि संविधान ही भारत की आत्मा है और इसके बिना देश का अस्तित्व संभव नहीं है. उन्होंने अपने बयान में कहा कि RSS-BJP की विचारधारा समानता के खिलाफ है. ये ताकतें नहीं चाहतीं कि देश में सभी नागरिकों को बराबरी का अधिकार मिले, इसलिए वे संविधान खत्म करने की दिशा में काम कर रही हैं.

Advertisement

राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए फडणवीस ने कहा कि ये बयान कांग्रेस की आंतरिक समस्याओं से ध्यान हटाने की कोशिश हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर चल रहे मतभेद और नेतृत्व संकट से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं. इस तरह दोनों नेताओं की सियासी तल्खी सामने आई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement