मध्य-पूर्व के संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले देश के लोगों से पेट्रोल-डीजल की बचत, सोने की खरीद को लेकर कई अपील की. वैश्विक बाजारों से बढ़ते दबाव के बावजूद केंद्र सरकार ने अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा नहीं किया है. हालांकि, अगर कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं तो इसे लेकर कुछ फैसला किया जा सकता है.