NEET का पेपर लीक कराने वाले पांच आरोपियों के रिमांड पेपर की कॉपी आजतक के पास है. CBI की किन दलीलों के आधार पर सात दिन की रिमांड मिली है. इसकी एक्सक्लूजिव जानकारी आजतक के पास है. CBI ने कहा कि पेपर लीक से जुड़े डिजिटल डिवाइस, मोबाइल डेटा, चैट, कॉल रिकॉर्ड और पैसों के लेन-देन की जानकारी जुटानी है. सबूतों से छेड़छाड़ और गवाहों को प्रभावित होने से रोकना है.