मौसम: बारिश पर ब्रेक लगते ही बढ़ा दिल्ली का तापमान! आज भी सताएगी गर्मी, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 23 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान से भारत से मॉनसून की वापसी की शुरुआत की घोषणा कर दी है. यह वार्षिक प्रक्रिया मॉनसून की वापसी और शरद ऋतु यानी सर्दियों की शुरुआत का प्रतीक है. वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में बारिश का दौर थमते ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल.

Advertisement
Weather update Weather update

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 9:26 AM IST

देश की राजधानी दिल्ली में बारिश का सिलसिला थमने के बाद से गर्मी सताने लगी है. दोपहर के वक्त ऐसी गर्मी पड़ रही है, मानो मई की वापसी हो गई हो. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज 24 सितंबर को भी तापमान में बढ़ोतरी के साथ ऐसे ही गर्मी का सितम जारी रहेगा. हालांकि, सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड हो रही है. इसके अलावा देशभर के कई राज्यों में बारिश देखी जा रही है. आइये जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल.

Advertisement

मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, आज, 24 सितंबर को दक्षिण मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, कोंकणी और गोवा, तटीय कर्नाटक और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बारिश होने की संभावना है.

कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक

दिल्ली के मौसम का हाल

इन राज्यों में भी आज बरसेंगे बादल

मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. सिक्किम, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है.

Advertisement

बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 23 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान से भारत से मॉनसून की वापसी की शुरुआत की घोषणा कर दी है. यह वार्षिक प्रक्रिया मॉनसून की वापसी और शरद ऋतु यानी सर्दियों की शुरुआत का प्रतीक है.

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट

पश्चिमी राजस्थान से प्रारंभिक वापसी के बावजूद, आने वाली निम्न दबाव प्रणाली (एलपीएस) भारत के उत्तर और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों के कुछ क्षेत्रों से मॉनसून की वापसी में देरी कर सकती है. इस एलपीएस के प्रभाव के कारण इन क्षेत्रों में मॉनसून के कुछ अतिरिक्त दिनों तक बने रहने की उम्मीद है. हालांकि, आईएमडी का अनुमान है कि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक मॉनसून धीरे-धीरे पूरे देश से वापस जाना शुरू कर देगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement