लद्दाख में बाइक राइडिंग कर रहे राहुल गांधी को मोदी सरकार के मंत्रियों ने क्यों कहा थैंक्स?

राहुल गांधी इन दिनों लेह और लद्दाख दौरे पर हैं. शनिवार को उन्होेंने पैंगोंग लेक की बाइक यात्रा की. लद्दाख में राहुल गांधी की बाइक यात्रा के लिए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें धन्यवाद दिया है.

Advertisement
लद्दाख में बाइक राइडिंग कर रहे राहुल गांधी लद्दाख में बाइक राइडिंग कर रहे राहुल गांधी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 7:56 AM IST

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35A हटने के बाद राहुल गांधी पहली बार लद्दाख दौरे पर पहुंचे. जैसे ही राहुल ने शनिवार को बाइक यात्रा की तस्वीरें शेयर कीं, उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पीएम मोदी के नेतृत्व में हिमालय क्षेत्र में बनाई गई शानदार सड़कों को बढ़ावा देने के लिए उनकी सराहना की. 

Advertisement

रिजिजू ने ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें दावा किया गया है कि वो साल 2012 का है. इसें स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों को लद्दाख में पैंगोंग त्सो के रास्ते में पत्थरों और चट्टानों से भरी एक अस्थायी सड़क पर चलने की कोशिश करते देखा जा सकता है.  

इस वीडियो के साथ राहुल गांधी को शानदार सड़क पर बाइक चलाते हुए भी एक फोटो शेयर की, जहां वह आज अपने पिता और पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर प्रार्थना सभा में शामिल होंगे. 

पैंगोंग लेक घूमने बाइक पर निकले राहुल गांधी, बोले- पापा कहते थे ये दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह
 

किरेन रिजिजू ने राहुल को दिया धन्यवाद

केंद्रीय मंत्री ने एक पोस्ट में कहा, "नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा बनाई गई लद्दाख की शानदार सड़कों को बढ़ावा देने के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद." रिजिजू ने कहा कि पहले भी राहुल गांधी ने दिखाया था कि कश्मीर घाटी में पर्यटन कैसे फलफूल रहा है और सभी को याद दिलाया कि अब श्रीनगर के लाल चौक पर शांतिपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा सकता है. 

Advertisement

 

प्रह्लाद जोशी ने भी किया ट्वीट

रिजिजू के साथ संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी ट्वीट कर कहा, "लेह और लद्दाख में धारा 370 हटाए जाने के बाद राहुल गांधी ने खुद घाटी की यात्रा की है. हम उनकी सड़क यात्रा की झलकियां देखकर उत्साहित और प्रसन्न हैं." 

 

बता दें कि राहुल गांधी इस समय लद्दाख के दौरे पर हैं. अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर से अलग होने के बाद इस क्षेत्र को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था, जिसके बाद यह उनका पहला दौरा है. कांग्रेस नेता अगले सप्ताह कारगिल भी जा सकते हैं, ऐसी संभावना है. राहुल गांधी गुरुवार को दो दिवसीय यात्रा पर लेह पहुंचे और बाद में पैंगोंग झील, नुब्रा घाटी और कारगिल जिले को कवर करने के लिए क्षेत्र में अपने प्रवास को चार और दिनों तक बढ़ाने का फैसला किया. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »