J-K: सुंजांवा हमले पर खुलासा, PM मोदी की रैली रोकने के लिए जैश ने रचा था चक्रव्यूह!

PM मोदी ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में रैली की थी. इस रैली को कैंसल कराने और घाटी में खौफ पैदा करने के लिए जैश ए मोहम्मद ने प्लान बनाया था.

Advertisement
सुंजावां में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था सुंजावां में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 11:51 AM IST
  • सुंजावां में आतंकियों ने CISF को निशाना बनाया
  • सांबा में सरपंच और पंच निशाने पर थे

जम्मू कश्मीर के सुंजावां इलाके में बीते दिनों आतंकी हमला और एनकाउंटर हुआ था. इस हमले के पीछे के खौफनाक मंसूबों से अब पर्दा उठ गया है. दरअसल, हमले के जरिए आतंकी सुरक्षाबलों का ध्यान भटकाकर सांबा में हुई पीएम नरेंद्र मोदी की रैली रोकना चाहते थे. हालांकि, वे ऐसा करने में कामयाब नहीं हुए.

आज तक/इंडिया टुडे को मिली जानकारी के मुताबिक, आतंक के चक्रव्यूह को समय रहते खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर भारतीय सेना ने ध्वस्त कर दिया.

Advertisement

बता दें कि 22 अप्रैल को सुंजावां (Sunjwan) में CISF की बस पर जो हमला हुआ था वो एक सोची समझी साजिश और एक बड़ी चाल थी.

यह भी पढ़ें - J-K: तड़-तड़ चलती गोलियां...बम के धमाके...सामने आया सुजवां आतंकी हमले का CCTV VIDEO

खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी की रैली से पहले जैश के पाकिस्तानी मूल के 6 आतंकी जम्मू पहुंच गए थे. प्लान के तहत 2 आतंकियों ने सुंजावां में हमला किया था. इनको सुरक्षाबलों ने यहीं ढेर कर दिया. 

PM मोदी ने पंचायती राज दिवस पर सांबा में रैली की थी

रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद की साजिश थी कि ये दोनों आतंकी सुंजावां में हमला करेंगे, जिसके बाद स्पेशल फोर्सेज का ध्यान सुंजावां पर होगा और फोर्स यहां व्यस्त रहेगी. इसी बीच जैश के 4 आतंकी 24 अप्रैल को पीएम मोदी की सांभा में होने वाली रैली के लिए सांभा में जुटे सरपंच और पंचों पर आतंकी हमला करने वाले थे.

Advertisement

अगर ऐसा होता तो प्रधानमंत्री की रैली को सुरक्षा कारणों के चलते कैंसल कर दिया जाता. लेकिन पहले से अलर्ट पर रही खुफिया एजेंसियों और भारतीय सेना ने नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया और अलग-अलग एनकाउंटर्स में आतंकियों को मार गिराया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement