रथींद्र बोस बंगाल विधानसभा के नए स्पीकर, निर्विरोध चुने गए

रथींद्र बोस को सर्वसम्मति से पश्चिम बंगाल विधानसभा का स्पीकर चुना गया है. उन्हें निर्विरोध स्पीकर निर्वाचित किया गया है. सदन के पहले ही दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई, जिसमें TMC और BJP के विधायक एक-दूसरे पर आरोप लगाते नजर आए. इस दौरान सीएम शुभेंदु अधिकारी ने सदन में मर्यादा बनाए रखने के लिए कहा.

Advertisement
रथींद्र बोस निर्विरोध स्पीकर चुने गए हैं. (Photo- ITG) रथींद्र बोस निर्विरोध स्पीकर चुने गए हैं. (Photo- ITG)

तपस सेनगुप्ता

  • कोलकाता,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:48 AM IST

पश्चिम बंगाल की नई विधानसभा के पहले दिन भारी हंगामे और नारेबाजी के बीच एक अहम निर्णय लिया गया. रथींद्र बोस को सर्वसम्मति से पश्चिम बंगाल विधानसभा का अध्यक्ष (स्पीकर) चुन लिया गया है. उनके नाम पर किसी भी दल ने आपत्ति नहीं जताई और उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया.

विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव से ठीक पहले सदन के भीतर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस छिड़ गई. TMC के विधायकों ने एक विवादित नारा देते हुए पूछा, 'बंगाल के मुख्य सचिव द्वारा वोट किसने लूटे?'

Advertisement

इस नारे के जवाब में BJP के विधायक भी आक्रामक हो गए. बीजेपी विधायकों ने सदन के अंदर ही जोर-जोर से 'चोर, चोर, चोर' के नारे लगाना शुरू कर दिया. हालात तब और बिगड़ गए जब विपक्ष की ओर से 'फाइल चोर' के नारे भी लगाए जाने लगे. 

शुभेंदु अधिकारी की नसीहत

हंगामे के बीच विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सदन की मर्यादा को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने आगे कहा, 'मुझे उम्मीद है कि ये विधानसभा राज्य के विकास में एक अहम भूमिका निभाएगी. हमें इस सदन के भीतर संसदीय लोकतंत्र की महान विरासत का पालन करना चाहिए और उसे हर हाल में बनाए रखना चाहिए.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement