मान गईं ममता... राहुल के फोन के बाद INDIA ब्लॉक के स्पीकर कैंडिडेट को समर्थन करने पर TMC हुई राजी

राहुल गांधी ने स्पीकर चुनाव मुद्दे पर मंगलवार को बनर्जी से फोन पर बात की थी. राहुल गांधी ने मंगलवार को ममता बनर्जी से 20 मिनट तक फोन पर बात की थी. दरअसल स्पीकर पद के लिए के. सुरेश को इंडिया ब्लॉक का उम्मीदवार घोषित किए जाने से बनर्जी नाराज थी. पार्टी ने इसे एकतरफा फैसला बताया था.

Advertisement
ममता बनर्जी और राहुल गांधी ममता बनर्जी और राहुल गांधी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2024,
  • अपडेटेड 11:46 AM IST

18वीं लोकसभा में स्पीकर पद के लिए लगातार दूसरी बार एनडीए के उम्मीदवार ओम बिरला को ध्वनिमत से चुन लिया गया है. स्पीकर पद की दौड़ में विपक्षी इंडिया ब्लॉक की ओर से के. सुरेश उनके सामने थे. चुनाव से पहले ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने  इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान किया था. 

इससे पहले खबर आई थी कि ममता बनर्जी नाराज हैं. बता दें कि राहुल गांधी ने स्पीकर चुनाव मुद्दे पर मंगलवार को बनर्जी से फोन पर बात की थी. राहुल गांधी ने मंगलवार को ममता बनर्जी से 20 मिनट तक फोन पर बात की थी. दरअसल बताया जा रहा है कि स्पीकर पद के लिए के. सुरेश को इंडिया ब्लॉक का उम्मीदवार घोषित किए जाने से बनर्जी नाराज हैं. ममता बनर्जी ने इसे एकतरफा फैसला बताया है.

Advertisement

इसके बाद बीती रात ही मीटिंग के लिए टीएमसी ने डेरेक ओब्रायन और कल्याण बनर्जी को मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर भेजा था. अब टीएमसी ने सुबह 10.40 बजे संसद की इमारत में इकट्ठा होने के लिए अपने सभी लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी कर दिया है. 

INDIA ब्लॉक के बीच नहीं बनी थी सहमति

टीएमसी का कहना है कि उम्मीदवारी का ऐलान करने से पहले टीएमसी से इस बारे में कोई सलाह नहीं ली गई. टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि इस बारे में हमारी पार्टी से कोई सलाह नहीं ली गई है. किसी ने हमसे संपर्क नहीं किया. यह एकतरफा फैसला है.

उन्होंने कहा कि के. सुरेश को समर्थन के बारे में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी अंतिम फैसला लेंगी.  ऐसे में के. सुरेश के नामांकन पर तीन बड़े दल तो साइन कर चुके हैं, लेकिन अब तक टीएमसी ने साइन नहीं किए हैं. माना जा रहा है कि कांग्रेस के इस तरह अकेले फैसला करने को लेकर टीएमसी नाराज चल रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement