गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे पीएम मोदी, करेंगे विशेष पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और लगभग 14 किलोमीटर का रोडशो किया. इसके बाद उन्होंने हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया.

Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी आज काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा करेंगे. (Photo- ITG) प्रधानमंत्री मोदी आज काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा करेंगे. (Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:23 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिन के वाराणसी दौरे पर हैं. वह यहां मंगलवार को ही पहुंच गए थे. आज उनके दौरे का दूसरा दिन है, जिसमें वह मुख्य रूप से काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा और दर्शन के लिए जाएंगे. इस दौरान वह लगभग 14 किमी का रोडशो भी करेंगे. वाराणसी में जगह-जगह बनाए गए स्वागत गेट से गुजरते हुए पीएम मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे और फिर यहीं से वाराणसी एयरपोर्ट के लिए निकल जाएंगे. 

Advertisement

हरदोई में करेंगे गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन
बता दें कि आज ही पीएम मोदी को प्रयागराज से मेरठ तक बने गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन भी करना है. इसके लिए उद्घाटन कार्यक्रम हरदोई जिले में रखा गया है. पीएम मोदी का आज का क्या है कार्यक्रम, डालते हैं एक नजर-

* प्रधानमंत्री आज सुबह लगभग 8:15 बजे अपने BLW गेस्ट हाउस से काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए निकलेंगे दर्शन करने

* लगभग 14 किलोमीटर का फासला तय करते वक्त मिनी रोड शो जैसा हो सकता है नजारा

* कुल पांच स्थानों पर बीजेपी की ओर से बनाया गया है स्वागत द्वार जिसमें बनारस रेलवे स्टेशन, पुलिस लाइन चौराहा, लहुराबीर चौराहा, मैदागिन चौराहा और विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर 4

* प्रधानमंत्री लगभग 8:30 बजे पहुंचेंगे बाबा काशी विश्वनाथ के मंदिर

* लगभग आधे घंटे दर्शन-पूजन के बाद लगभग 9 बजे वापसी के लिए निकल जाएंगे वाराणसी एयरपोर्ट

Advertisement

वाराणसी में पीएम मोदी का मिनी रोड शो
बरेका BLW से बाबा विश्वनाथ मंदिर तक लगभग 14 किलोमीटर के रास्ते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी गाड़ी से धीमी गति से चलते हुए आम लोगों का अभिवादन स्वीकार करेंगे. उनके स्वागत के लिए बरेका से काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग तक पांच प्रमुख प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा के साथ उनका स्वागत करेंगे.

इन प्वाइंट्स पर प्रदेश सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और काशी की जनता बड़ी संख्या में मौजूद रहेगी. स्वागत के ये मुख्य स्थान मंडुआडीह, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन, चौक और काशी विश्वनाथ मंदिर गेट हैं. मंदिर में दर्शन के बाद प्रधानमंत्री मोदी हरदोई के मल्लावां के लिए रवाना होंगे, जहां वह मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे.

बंगाली महिलाओं ने शंखनाद से किया था स्वागत
इसके पहले जब पीएम मोदी मंगलवार को वाराणसी पहुंचे तब वहां उनका जोरदार स्वागत हुआ था. बंगाली महिलाओं ने शंखनाद से उनका स्वागत किया था. पीएम मोदी के आगमन पर काशी के घाटों पर अद्भुत नजारा देखने को मिला. पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी सरगर्मियों के बीच, काशी की बंगाली भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने गंगा घाट पर एकत्र होकर शंखनाद किया.

Advertisement

कार्यकर्ता रीना पात्रो ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वागत और बंगाल में जीत के विश्वास को प्रकट करने के लिए यह आयोजन किया गया. करीब 24-25 महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में शंख बजाकर पीएम का वेलकम किया, जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement