'ट्रंप सुरक्षित हैं, जानकर राहत मिली...', वॉशिंगटन होटल में फायरिंग पर बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में हुई फायरिंग की कड़ी निंदा की है. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुरक्षित होने पर राहत जताई है. पीएम मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, लोकतंत्र में इस तरह के हमले की जगह नहीं होनी चाहिए.

Advertisement
पीएम मोदी ने वॉशिंगटन होटल में फायरिंग की निंदा की. (Photo- ITGD) पीएम मोदी ने वॉशिंगटन होटल में फायरिंग की निंदा की. (Photo- ITGD)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:22 PM IST

वॉशिंगटन में हिल्टन होटल में हुई फायरिंग में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत सभी अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने फायरिंग के बाद ट्रंप के सुरक्षित रहने पर राहत भरी सांस ली है.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस घटना की निंदा की है. उन्होंने ट्रंप समेत सभी अधिकारियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना भी की.

Advertisement

प्रधानमंत्री ने लिखा, 'ये जानकर राहत मिली कि वॉशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई हालिया सिक्योरिटी ब्रीच के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति सुरक्षित और स्वस्थ हैं. मैं उनकी लगातार सुरक्षा और कुशल मंगल की कामना करता हूं. लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है और इसकी निंदा की जानी चाहिए.'

डिनर के दौरान कई राउंड फायरिंग

बता दें कि हिल्टन होटल में 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर' के दौरान एक संदिग्ध ने कई राउंड फायरिंग कर दी. इस दौरान बॉलरूम में ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस समेत दिग्गज कैबिनेट अधिकारी मौजूद थी. हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने सभी को होटल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस घटना के बाद व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने इस घटना को ईरान जंग के साथ जोड़ते हुए कहा, 'ये घटना मुझे जंग जीतने से नहीं रोक पाएगी.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: वॉशिंगटन होटल फायरिंग: मेज के नीचे छिपे ट्रंप, घबरा गईं मेलानिया... देखें वॉशिंगटन होटल में अंधाधुंध फायरिंग का VIDEO

सोमवार को आरोपी की कोर्ट में पेशी

आरोपी शख्स सुरक्षा घेरा तोड़कर हथियारों के साथ होटल में घुसा था और उसने सीक्रेस सर्विस एजेंट पर फायरिंग कर दी. हालांकि बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से एजेंट की जान बच गई. वहीं, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

अमेरिकी मीडिया की मानें तो संदिग्ध की पहचान कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है. उसकी उम्र 31 साल बताई जा रही है. वो कैलिफोर्निया के टॉरेंस का रहने वाला बताया जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement