हार के बाद पाकिस्तान में मीम्स और ट्वीट्स की बाढ़, अपने ख‍िलाड़‍ियों को घेरा, ईशान पर लुटाया प्यार

इंडिया टुडे की ओपन सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) टीम ने X पर पोस्ट, मीम्स, गालियां और ट्रेंड्स को मैन्युअली देखा. पता चला कि सबसे तीखी आलोचना पाकिस्तान के अंदर से ही आ रही थी. ओपन सोर्स ट्रेंड ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म्स से यह भी पता चला कि भारत के ईशान किशन पाकिस्तान में भी टॉप ट्रेंडिंग नामों में शामिल थे.

Advertisement
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानियों के दुख से भरा पड़ा है (Photo:Social Media) सोशल मीडिया पर पाकिस्तानियों के दुख से भरा पड़ा है (Photo:Social Media)

आकाश शर्मा / बिदिशा साहा

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:19 PM IST

सोमवार को टी-20 वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X मीम्स और ट्वीट्स से भर गया. मिनटों में हजारों पोस्ट आने लगे. इस मैच में ईशान किशन 'आउट ऑफ सिलेबस' नाम बनकर उभरे.

PCB प्रमुख मोहसिन नकवी को सबसे ज्यादा आलोचना झेलनी पड़ी. सलमान अली आगा पर कम निशाना साधा गया लेकिन कभी सिर आंखों पर बैठाए गए बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी को जमकर ट्रोल किया गया. कई लोग भारत की जीत के लिए उन्हें जिम्मेदार बता रहे थे.

Advertisement

आमतौर पर पाकिस्तान अपने विरोधियों का मजाक उड़ाता है, लेकिन इस बार तस्वीर उलटी दिखी. इंडिया टुडे की पड़ताल में सामने आया कि हजारों पाकिस्तानी अकाउंट अपने ही क्रिकेटरों और नेताओं को ट्रोल कर रहे थे.

इंडिया टुडे की ओपन सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) टीम ने X पर पोस्ट, मीम्स, गालियां और ट्रेंड्स को मैन्युअली देखा. पता चला कि सबसे तीखी आलोचना पाकिस्तान के अंदर से ही आ रही थी. ओपन सोर्स ट्रेंड ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म्स से यह भी पता चला कि भारत के ईशान किशन पाकिस्तान में भी टॉप ट्रेंडिंग नामों में शामिल थे.

ताने, शर्मिंदगी और गालियां... मजेदार मीम्स में लिपटी, लेकिन निशाना अपने ही लोग

पाकिस्तान में ट्रेंड करते रहे ईशान किशन

विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन ने शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर पारी का पहला छक्का लगाया. पाकिस्तान के लिए यह शुरुआती चेतावनी हो सकती थी, खासकर तब जब पहले ओवर में अभिषेक शर्मा आउट हो चुके थे. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. ईशान किशन लगभग 12 घंटे तक पाकिस्तान के X पर ट्रेंड करते रहे.

Advertisement
16 फरवरी 2026, सोमवार को X पर ट्रेंड करते ईशान किशन

पाकिस्तानी यूजर्स ने उनकी तारीफ भी की और मजेदार अंदाज़ में चुटकी भी ली. एक यूजर ने लिखा कि भाई, थोड़ा रहम करो, धीरे खेलो, हमारे गेंदबाज भी इंसान हैं. किसी ने मजाक में लिखा कि हमारी तरफ से तो सिर्फ मोहसिन नकवी ही वैसी पारी खेल सकते हैं जैसी ईशान ने खेली.

निशाने पर मोहसिन नकवी

पाकिस्तान से किए गए पोस्ट्स की झलक

'मोहसिन नकवी की आभा अब पीढ़ियों के कर्ज में है'-इस तरह के कमेंट्स से PCB प्रमुख मोहसिन नकवी को घेरा गया. कुछ दिन पहले उन्होंने भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की बात पर यू-टर्न लिया था, सरकार के ऐलान के बाद अपना रुख बदला था. लेकिन इस हार के बाद उनका नाम X पर ट्रेंड करता रहा. कुछ लोगों ने कोलंबो में भारत से हार के बाद उनके इस्तीफे की मांग भी की.

इंडिया टुडे की समीक्षा में दिखा कि गुस्सा ज्यादा पाकिस्तान क्रिकेट नेतृत्व पर निकाला गया. एक यूजर ने लिखा कि जब से मोहसिन नकवी PCB प्रमुख बने हैं, हम लगातार भारत से हार रहे हैं. आज कुछ नया नहीं हुआ. हमें पता होना चाहिए जिम्मेदार कौन है.

एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर मैच का बहिष्कार कर देते तो कम से कम इज्जत बच जाती. कुछ पैसों और BCCI व ICC के दबाव में आकर नकवी ने यू-टर्न लिया और हमें यह शर्मनाक हार मिली.

Advertisement

हीरो से जीरो

'हमें बंटवारे में गलत टीम मिल गई' से लेकर 'रविवार से डर लगता है' जैसे मीम्स के जरिए पाकिस्तान अपनी नाराज़गी जाहिर करता दिखा. खासकर बड़े मैचों में बार-बार हार से लोग बेहद निराश नजर आए. बाबर आजम सीधे निशाने पर आ गए. कभी उन्हें पीढ़ी का बड़ा खिलाड़ी कहा जाता था, अब कई लोग उन्हें टीम से बाहर करने की मांग कर रहे हैं.

वह अक्षर पटेल की गेंद पर शॉट मारने की कोशिश में बोल्ड हो गए. एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि 10 साल से भारत का जासूस पाकिस्तान में. शाहीन अफरीदी पर भी सवाल उठे. दो ओवर में भारतीय बल्लेबाजों ने उनकी खूब धुनाई की. एक यूजर ने लिखा क‍ि शाहीन, पक्का आप गेंदबाज ही हो?

इन सब मीम्स और मज़ाक के बीच एक बात साफ रही. कई दिनों की बयानबाजी और मुकाबले के हाइप के बाद नतीजे ने पाकिस्तान की उम्मीदों को और झटका दिया. विश्लेषण से ज्यादा टाइमलाइन पर मजाक छाया रहा. T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक मुकाबलों का स्कोर अब 8-1 हो चुका है.

---- समाप्त ----
इनपुट: विजयेश ति‍वारी

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »