जाना था कुवैत, पहुंच गए पाकिस्तान... 8 भारतीय कराची में फंसे, केरल के 3 यात्री शामिल

मिडिल ईस्ट में संघर्ष के चलते एयरस्पेस बंद होने से एक एयर अरेबिया फ्लाइट कराची एयरपोर्ट पर डायवर्ट हुई, जिसमें आठ भारतीय यात्री फंसे हैं, जिनमें केरल के तीन सदस्य भी शामिल हैं. यह जानकारी नोर्का रूट्स ने दी है. यात्री अजरबैजान के बाकू से कुवैत जा रहे थे.

Advertisement
एयरस्पेस बंदी के कारण एयर अरेबिया फ्लाइट कराची डायवर्ट (Photo: ITG) एयरस्पेस बंदी के कारण एयर अरेबिया फ्लाइट कराची डायवर्ट (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:10 AM IST

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण एयरस्पेस बंद होने से एक फ्लाइट को पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा है, जिसमें आठ भारतीय यात्री फंस गए हैं. इनमें केरल के तीन लोग भी शामिल हैं. यह जानकारी नोर्का रूट्स ने दी है, जो गैर-निवासी केरलवासियों के मामलों को देखने वाली राज्य सरकार की एजेंसी है.

अधिकारियों के अनुसार, पालक्काड के कृष्णदास, उनकी पत्नी डॉ रेश्मी मेनन और उनकी तीन साल की बेटी स्मृति मेनन इस फ्लाइट में सवार थे. यह परिवार अजरबैजान के बाकू से शारजाह होते हुए कुवैत जा रहा था. अन्य भारतीय यात्री भी इसी एयर अरेबिया फ्लाइट में थे. मिडिल ईस्ट में संघर्ष के चलते कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है, जिससे यात्रियों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं.

Advertisement

इस स्थिति की वजह से फ्लाइट को कराची में डायवर्ट किया गया. कराची एयरपोर्ट पर फंसे यात्री अभी भी अपनी अगली यात्रा का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि खाड़ी देशों के लिए उड़ानें प्रभावित रह रही हैं. नोर्का रूट्स ने बताया है कि वे भारत के विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं और यात्रियों को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए प्रयासरत हैं.

यह भी पढ़ें: '4 हफ्ते तक चल सकती है ईरान की जंग...' मिडिल ईस्ट में महायुद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान

अधिकारियों का कहना है कि कराची से भारत आने के लिए कोलंबो के रास्ते वापसी की योजना पर विचार किया जा रहा है. इसके अलावा, नोर्का रूट्स ने खाड़ी क्षेत्र में फंसे एनआरके और उनके परिवारों के लिए एक हेल्प डेस्क भी शुरू किया है ताकि उन्हें जरूरी मदद और जानकारी मिल सके. यह कदम फंसे हुए लोगों की सुरक्षा और सहज आवागमन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.

Advertisement

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोई हवाई यातायात की सर्विस नहीं है. दोनों ही मुल्क एक दूसरे को अपना एयरस्पेस इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं देता है. 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त अभियान के तहत ईरान पर जोरदार हमला किया. इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई भी मारे गए हैं. मिडिल ईस्ट में जंग भड़कने की वजह से कई मुल्कों ने अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है, जिससे दुनियाभर में हवाई यातायात सफर प्रभावित हुआ.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement