गर्मी की छुट्टियों में करें तीन ज्योतिर्लिंगों के साथ शिरडी के दर्शन, IRCTC के टूर पैकेज में मिलेंगी कई सुविधाएं, जानिए खर्च

IRCTC ने लखनऊ से नासिक, शिर्डी और औरंगाबाद के धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए 6 दिन का हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है. इस पैकेज में फ्लाइट यात्रा, थ्री स्टार होटल में ठहरना और प्रमुख ज्योतिर्लिंग मंदिरों के दर्शन शामिल हैं. टूर 23 मई से 28 मई 2026 तक चलेगा और बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी.

Advertisement
  Devotees offer prayer at Sai Baba temple in Shirdi (File Photo-PTI) Devotees offer prayer at Sai Baba temple in Shirdi (File Photo-PTI)

उदय गुप्ता

  • चंदौली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:17 PM IST

गर्मी की छुट्टियों में अगर आप कहीं बाहर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) आपके लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. IRCTC  के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा  "तीन ज्योतिर्लिंग के साथ शिरडी दर्शन” का हवाई टूर पैकेज संचालित किया जा रहा है. जो 05 रात एवं 06 दिन का है.

इस टूर के दौरान पर्यटकों को नासिक, शिर्डी और औरंगाबाद का भ्रमण कराया जाएगा. यह पैकेज 23.05.2026 से 28.05.2026 तक चलाया जा रहा है.

Advertisement

जानिए टूर की विशेषताएं

इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से नासिक जाने एवं नासिक से लखनऊ आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है. साथ ही खाने-पीने एवं ठहरने की व्यवस्था थ्री स्टार होटल में की गई है. यात्रा के दौरान नासिक के पंचवटी में पांच बरगद के पेड़, सीता गुफा मंदिर और त्रिम्बकेश्वर मंदिर एवं नासिक से भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर का दर्शन कराया जाएगा. ध्यान देने की बात यह है कि भीमाशंकर मंदिर का दर्शन तभी संभव हो पाएगा जब भीमाशंकर मंदिर दर्शन के लिए खुला रहेगा.

शिरडी में शिर्डी साईं बाबा और शनि शिंगणापुर मंदिर के दर्शन,औरंगाबाद में घृष्णेश्वर मंदिर और एल्लोरा की गुफाओं आदि का भी भ्रमण कराया जाएगा.

जानिए कितना होगा किराया?

इस टूर पैकेज के लिए एक व्यक्ति के ठहरने पर किराया रू. 57,500/-, प्रति व्यक्ति निश्चित किया गया है. वहीं, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू. 46,500/-प्रति व्यक्ति होगा. अगर इस टूर में तीन व्यक्ति एक साथ ठहरते हैं, तो प्रति व्यक्ति किराया रू. 45,500/- होगा. जबकि माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चा किराया रू. 41,000 /- बेड सहित और रुपये 38,500 /- बिना बेड के होगा.

Advertisement

इस तरह करें बुकिंग

IRCTC उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन भी कराई जा सकती है. साथ ही अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नम्बरों पर संपर्क कर सकते है.

लखनऊ. 8287930912/ 9236391909 / 8287930902 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement