Weather Update: कहीं हीटवेव तो कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान, आज के मौसम पर जानें IMD का अपडेट

मौसम विभाग ने आज कुछ राज्यों में बारिश की बात कही है तो वहीं कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं. भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच मौसम विभाग (IMD) ने मॉनसून पर भी अपडेट दे दिया है. आइए जानते हैं IMD ने आज के मौसम पर क्या दी जानकारी.

Advertisement
IMD Weather Update (Representational Image) IMD Weather Update (Representational Image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2023,
  • अपडेटेड 7:46 AM IST

देश के अधिकतर हिस्सों में भीषण गर्मी की मार लोगों को सताने लगी है. उत्तर भारत के कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है. भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश में अगले दो दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. वहीं, मौसम विभाग ने उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों के दौरान भारी बारिश की बात कही है. 

Advertisement

नई दिल्ली के मौसम का हाल
बीते दिन यानी मंगलवार की सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ हुई. वहीं, अगर आज के मौसम की बात करें तो नई दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, आज यानी 17 मई को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसके अलावा 18 मई को नई दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. 

दिल्ली में कितना रहेगा तापमान?

Delhi Weather Update

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में भी आज तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, 19 मई तक लखनऊ में हर रोज तेज हवाएं चल सकती है. गाजियाबाद की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गाजियाबाद में भी आज तेज हवाएं चल सकती हैं.

Advertisement

इन राज्यों में बारिश
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. वहीं, राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चल सकती है. इसी के साथ, पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है. केरल और दक्षिण कर्नाटक में हल्की बारिश के साथ एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement