हरिवंश निर्विरोध चुने गए राज्यसभा के उपसभापति, लगातार तीसरी बार बने

हरिवंश नारायण सिंह को लगातार तीसरी बार राज्यसभा का उपसभापति चुना गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिवंश नारायण सिंह को बधाई दी.

Advertisement
हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा के उपसभापति चुने गए. (Photo: ITG) हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा के उपसभापति चुने गए. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:59 AM IST

हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का उपसभापति चुना गया है. हरिवंश निर्विरोध उपसभापति चुने गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपसभापति के रूप में हरिवंश नारायण सिंह को बधाई दी. साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी उनको तीसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी.

PM मोदी ने कहा कि राज्यसभा उपसभापति के रूप में लगातार तीसरी बार निर्वाचित होना अपने आप में सदन का आपके प्रति जो गहरा विश्वास है. बीते हुए कालखंड में आपके अनुभव का जो सदन को लाभ मिला है. सबको साथ लेकर चलने का आपका जो प्रयास रहा है, उसको एक प्रकार से सदन ने आज एक मोहर लगा दी है.

कौन हैं हरिवंश?

Advertisement

बता दें, हरिवंश नारायण सिंह एक साधारण किसान परिवार से आते हैं. हरिवंश लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव सिताब दियारा के रहने वाले हैं.

हरिवंश ने अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की और 1980 के दशक में अपने करियर की शुरुआत हिंदी अखबार ‘धर्मयुग’ से एक पत्रकार के रूप में की. इसके बाद उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया में सरकारी अधिकारी के तौर पर भी काम किया, लेकिन परिवार की इच्छा के विरुद्ध उन्होंने यह नौकरी छोड़कर दोबारा पत्रकारिता का रुख किया.

यह भी पढ़ें: Parliament Special Session 2026 Live: परिसीमन बिल पर दूसरे दिन की चर्चा शुरू... राहुल गांधी भी रखेंगे तर्क, अमित शाह देंगे जवाब

साल 1989 में हरिवंश रांची से प्रकाशित होने वाले ‘प्रभात खबर’ से जुड़े. अपनी मेहनत और नेतृत्व क्षमता के दम पर वे आगे चलकर संपादक बने. साल 2014 में जेडीयू से राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद उन्होंने ‘प्रभात खबर’ के संपादक पद से इस्तीफा दे दिया.

राज्यसभा सदस्य बनने से पहले हरिवंश ने अपनी एकमात्र राजनीतिक पारी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के राजनीतिक सलाहकार के रूप में निभाई. कांग्रेस द्वारा चंद्रशेखर सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद वे फिर से अखबार में लौट आए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement