दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन जारी, तोड़े जाने हैं 150 निर्माण

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोज़र कार्रवाई जारी है. प्रशासन ने करीब 150 निर्माणों पर कार्रवाई की है. क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों तैनाती की गई है.

Advertisement
सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन ने करीब 150 निर्माणों पर कार्रवाई शुरू की. (Photo: PTI) सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन ने करीब 150 निर्माणों पर कार्रवाई शुरू की. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:19 AM IST

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में भारी सुरक्षा और अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी के बीच रात से ही बुलडोजर कार्रवाई जारी है. सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन ने लगभग 150 निर्माणों पर कार्रवाई शुरू की है. मौके पर कई जिलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं. यह एक्शन प्रशासन की ओर से जारी नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद लिया गया है.

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें डीसीपी और एसीपी शामिल हैं, कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं. इसके अलावा कई जिलों के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं.

Advertisement
Photo: PTI

इस कार्रवाई की जद में आम आदमी पार्टी की पूर्व विधायक वंदना कुमारी का कार्यालय भी आया है. बता दें, मास्टर प्लान के अनुसार इस सड़क की चौड़ाई 30 मीटर होनी चाहिए थी, लेकिन अतिक्रमण के कारण यह संभव नहीं हो पाया. सड़क किनारे बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण खड़े हो गए थे, जिससे क्षेत्र में अक्सर जाम और जलभराव की समस्या बनी रहती थी.

Photo: PTI

इस बीच गुजरात के वीरमगाम में प्रशासन ने वीरमगाम‑सुरेंद्रनगर‑वधवान स्टेट हाईवे‑17 की चार‑लेन परियोजना के तहत अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया. इस कार्रवाई में लगभग 4,000 वर्ग मीटर जमीन को खाली कराया गया. यहां भी भारी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है.


ट्रैफिक जाम की थी समस्या

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक्शन को लेकर अधिकारियों ने बताया कि सड़क किनारे बने अवैध निर्माणों के कारण यहां रोजाना गंभीर ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा होती थी. बारिश के दौरान जलभराव भी स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता था. इन समस्याओं के समाधान और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सड़क चौड़ीकरण को जरूरी माना गया.

Advertisement

इसी तरह का एक मामला हाल ही में मध्य प्रदेश के इंदौर में भी सामने आया था. 23 मई को नगर निगम ने सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत अवैध निर्माणों पर बुलडोज़र कार्रवाई की थी. यह कार्रवाई शहर के मास्टर प्लान के अनुसार मधुमिलन स्क्वायर से कैंटोनमेंट क्षेत्र तक के मार्ग पर की गई. नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, प्रस्तावित सड़क विस्तार के दायरे में आने वाली कई संरचनाओं को हटाया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »