'अब लोग डरकर नहीं, सिर ऊंचा करके जिएंगे', Exclusive इंटरव्यू में बोले बंगाल के मंत्री दिलीप घोष

पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने के बाद मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि वो बंगाल से डर को खत्म करेंगे. उन्होंने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो लोगों पर अत्याचार करते थे और अब जनता जय श्री राम के नारे लगा कर इसका विरोध कर रही है. घोष ने कहा कि बंगाल को 50 साल से पीछे हटने से पटरी पर लाना होगा और लोगों में आत्मविश्वास जगाना होगा.

Advertisement
दिलीप घोष ने टीएमसी पर अत्याचार के आरोप लगाए. (File Photo: PTI) दिलीप घोष ने टीएमसी पर अत्याचार के आरोप लगाए. (File Photo: PTI)

पीयूष मिश्रा

  • कोलकाता,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:13 PM IST

पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है. शुभेंदु अधिकारी ने 9 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उनके साथ कई नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी, जिनमें एक नाम दिलीप घोष का भी है. मंत्री बनने के बाद अब दिलीप घोष ने दावा किया है कि बीजेपी सरकार बंगाल से 'डर' दूर करेगी. 

Advertisement

आजतक को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में दिलीप घोष ने मंत्री बनने पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ये कभी नहीं सोचा था कि मंत्री बनना है. लेकिन बंगाल में परिवार्तन लाना है, बीजेपी को लाना है, सत्ता परिवर्तन करना है, ये हमारी कल्पना थी और उसी आधार पर लड़ाई की. जनता ने हमें आशीर्वाद दिया और पार्टी सत्ता में आ गई. पार्टी जिसे जो जिम्मेदारी देगी, वो निभाएगा.

दिलीप घोष के लिए कोलकाता के ECO पार्क में लोगों ने इडली पार्टी रखी थी. पार्क पहुंचने पर लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाकर उनका स्वागत किया. इसे लेकर दिलीप घोष ने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा, मैं यहां आता था तो उन्होंने यहां कैमरा बंद करवा दिया. 

'जय श्री राम बोलकर TMC से बदला ले रहे लोग'

घोष ने टीएमसी को लेकर कहा कि मैं गोल्फ खेलने जाता था, तो कोर्ट बंद कर दिया. चाय की दुकान थी सामने उसे बंद कर दिया. हम जहां जाते थे वो वहां बंद कर देते थे. बहुत अत्याचार किया उन्होंने और लोग अब जय श्री राम बोलकर उसका बदला ले रहे हैं. बंगाल में चीजें बदल गई हैं, गुंडे अपना घर छोड़ चुके हैं.

Advertisement

बीजेपी बंगाल में सबसे पहले क्या बदलाव लाएगी, इस सवाल पर दिलीप घोष ने कहा, ये लंबा मामला है, 50 साल से बंगाल पीछे जा रहा है, पहले उसे पटरी पर लाना है. बीजेपी के भारत की विकास यात्रा में बंगाल को जोड़ना है. इसी में बहुत समय लगेगा. यहां की जनता 50 साल से डर-डरकर जी रही है. पहले उनका डर खत्म करना है. 

'लोग सिर ऊंचा करके जिएंगे और...'

घोष कहते हैं कि माननीय प्रधानमंत्री बोलकर आए थे कि भय आउट भरोसा इन. बीजेपी को वोट दें. तो अब लोग डरकर नहीं जिएंगे. लोग सिर ऊंचा करके जिएंगे और अपना कमाएंगे-खाएंगे. पहला काम लोगों में आत्मविश्वास जगाना है. हमें ये पक्का करना है कि लोग सुरक्षित महसूस करें.

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: दिलीप घोष की संपत्ति में जमकर हुआ इजाफा, 6 साल में लखपति से बने करोड़पति

दिलीप घोष ने आगे कहा, घुसपैठिए यहां नहीं रहेंगे, सारे देश से उन्हें निकाला जाएगा. निश्चिंत रहे. हम रामनवमी पर लोगों को नमाज पढ़ने देने का कल्चर बंद करेंगे. हमने लोगों को खुलेआम मांस खाते देखा है. ये सब बंद होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement